News :
पुलिस ने खेतो में उगाई भांग की नष्ट, भूस्वामियों पर मुकदमा दर्ज मोबाईल शॉप का ताला तोड़कर मोबाइल फ़ोन चोरी करने वाले नशेड़ी कैफ़े चालक आए दून पुलिस की गिरफ्त में* नंदा जात यात्रा के बीच खाकी ने संभाली स्वच्छता की कमान सेलाकुई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 126 बोतलों के साथ तस्कर गिरफ्तार साइबर ठगी के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई जारी, 25.42 करोड़ रुपये की धनराशि बचाई साइबर ठगी के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई जारी, 25.42 करोड़ रुपये की धनराशि बचाई* कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों का जायजा लेने हरिद्वार पहुंचे एडीजी डॉ. वी. मुरुगेशन जल सृष्टि पार्क से लौटते वक्त सीएम धामी ने रुकवाया काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी देहरादून में अनियमिताओं के चलते 4 सीएससी सेंटर सील* रिश्तेदार के घर से चोरी हुए आभूषण बरामद, रामपुर का आरोपी गिरफ्तार*

रजिस्ट्रेशन में फर्जी तारीख अंकित करवाने वाला ट्रेवल कंपनी का मालिक गिरफ्तार

  • Share
रजिस्ट्रेशन में फर्जी तारीख अंकित करवाने वाला ट्रेवल कंपनी का मालिक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/25/2024


हरिद्वार-:कर्नाटक से चारधाम यात्रा पर उत्तराखंड पहुँचे यात्रियों का जब हरिद्वार चेक पोस्ट पर रजिस्ट्रेशन चेक हुआ तो ट्रेवल एजेंसी के मालिक द्वारा अंकित की गई थी फर्जी पाई गई,जबकि आधिकारिक वेबसाइट में उनकी यात्रा की असल तिथि जून में बुक हुई थी।पुलिस द्वारा मामले मेंहरिद्वार के ट्रेवल एजेंसी स्वामी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार कर्नाटक के गांधीनगर निवासी आचक प्रदुमन व उनके मित्रों द्वारा उत्तराखंड में चारधाम यात्रा करने को श्रीराम ट्रेवल्स के मालिक नीरज से संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया गया। जब वह सभी उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आए तो हरिद्वार चेक पोस्ट में 24 मई से 26 मई तक की रजिस्ट्रेशन तिथि फर्जी पाई गई,जबकि रजिस्ट्रेशन की वास्तविक तिथि 10 से 20 जून तक पायी गई। शिकायतकर्ता द्वारा कोतवाली नगर,हरिद्वार में आरोपी श्रीराम ट्रेवल्स कर मालिक नीरज के खिलाफ धारा 420, 468, 471 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है।

चारधाम से जुड़े फर्जीवाड़े के खिलाफ लगातार सक्रिय हरिद्वार पुलिस द्वारा इस मामले में भी तत्परता दिखाते हुए आरोपी श्रीराम ट्रेवल्स के मालिक नीरज पाल पुत्र रामबाबू पाल निवासी कुंज गली खड़खडी हरिद्वार को कल शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है।
Comments
comment
date
latest news
पुरानी रंजिश में दो सगे भाईयों के हमले से युवक की मौत, अभियुक्त गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में दो सगे भाईयों के हमले से युवक की मौत, अभियुक्त गिरफ्तार