News :
15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत

उत्तराखंड में आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

  • Share
उत्तराखंड में आईएएस व पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

shikhrokiawaaz.com

09/05/2024


देहरादून:उत्तराखंड में कल बुधवार की देर रात को आईएएस व पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है।जनपद देहरादून व हरिद्वार समेत कई अन्य जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है।कई अधिकारियों के कद में बढ़ोतरी भी हुई है।वंही कुमाऊँ मंडल के कमिश्नर दीपक रावत को मुख्यमंत्री के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उत्तराखंड के अधिकारियों में हुए इस फेरबदल में आईएएस
सविन बंसल को देहरादून,कर्मेंद्र सिंह को हरिद्वार,विनोद गिरी को पिथौरागढ़, आशीष भटगई को बागेश्वर,संदीप तिवारी को चमोली,की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वही चमोली के डीएम हिमांशु खुराना का तबादला मुख्य कार्याधिकारी पीएमजीएसवाई व सचिव सेवा का अधिकार आयोग के पद पर किया है,बागेश्वर की डीएम अनुराधा पाल को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है,हरिश्चंद्र सेमवाल नए आबकारी आयुक्त बनाएं गये है, तो वही झरना कमठान को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया।
इन तबादलों के साथ ही कई अधिकारियों की ज़िम्मेदारियां भी कम कर दी गई है,जिसमें ललिरन रैना से प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण और वक़्फ़ विकास निगम से हटाया, आर मीनाक्षी सुंदर को सचिव सीएम और श्रम से हटाया,सी रविशंकर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूसीएडीए से जिम्मेदारी वापस लिया गया है, बंशीधर तिवारी से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा से व रमेश कुमार सुधांशु से प्रमुख सचिव राजस्व से हटाया गया है।




Comments
comment
date
latest news
लगातार कर्तव्यपथ पर डटे अपने जवानों के स्वास्थ्य का पुलिस कप्तान विशाखा ने करवाया परीक्षण

लगातार कर्तव्यपथ पर डटे अपने जवानों के स्वास्थ्य का पुलिस कप्तान विशाखा ने करवाया परीक्षण