News :
समाधान दिवस पर गढ़वाल आयुक्त ने की 145 शिकायतों की सुनवाई जब गांव हुआ वीरान, तब बुजुर्ग भाई-बहन के लिए सहारा बनी चमोली पुलिस लोगो को मोबाइल में सट्टा खिलवा रहा अभियुक्त गिरफ्तार *गंगा की लहरों के बीच टिहरी पुलिस बनी जीवनरक्षक, महिला को सकुशल बचाया* वर्दी में सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, इंसानियत भी… बद्रीनाथ धाम में जवानों ने पेश की सेवा की मिसाल* बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच वांछित वारंटी गिरफ्तार देहरादून में फ्लैश फ्लड का ऑरेंज अलर्ट जारी 2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी के संकल्प को लेकर रेखा आर्या ने उठाई 'कांवड़ यात्रा'* सावन के अंतिम सोमवार से पहले बैरासकुंड महादेव धाम पहुंचे एसपी चमोली, व्यवस्थाओं का लिया जायजा सहसपुर की महिलाओं के हाथों से तैयार हो रहा तिरंगा,‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मिल रही नई ताकत

नैनीताल, पौड़ी समेत 4 जनपदो के कप्तानो का तबादला

16 आईपीएस व 8 पीपीएस अधिकारियों का तबादला
  • Share
नैनीताल, पौड़ी समेत 4 जनपदो के कप्तानो का तबादला

shikhrokiawaaz.com

10/28/2025



देहारादून-: शासन द्वारा कल देर शाम प्रदेश के 16 आईपीएस समेत 8 पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। गृह अनुभाग द्वारा जारी आदेश में कई जनपदो के पुलिस कप्तानो में बड़ा फेर बदल हुआ है। 

नैनीताल के पुलिस कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा के स्थान पर मंजूनाथ टी0सी0 को अब नैनीताल की कमान सौपीं गयी है। प्रहलाद नारायण को एसपी सतर्कता बनाया गया है। उत्तरकाशी पुलिस कप्तान सरिता डोबाल को नीचे मुख्यालय में बुलाया गया है और एसपी अभिसूचना जी नवीन जिम्मेदारी दी गयी है। उनके स्थान पर कमलेश उपाध्याय को उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गयी है। सर्वेश पंवार को पौड़ी जनपद की कमान मिली है, वहीं लोकेश्वर सिंह को एसपी मुख्यालय बनाया गया है। 


आईपीएस यशवंत सिंह को सेनानायक 31 वीं वाहिनी पीएसी की जिम्मेदारी मिली है। सुरजीत सिंह पंवार को चमोली का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।


वहीं शासन द्वारा मुख्यालय स्तर के 8 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के भी विभागों में बड़ा तबादला किया है। एडीजी कारागार अभिनव कुमार को एडीजी अभिसूचना एवं सुरक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। एडीजी ए0पी0अंशुमान को सीसीटीएनएस व दूरसंचार/पीएसी समेत निदेशक अभियोजन की जिम्मेदारी मिली है।एडीजी अमित कुमार सिन्हा से निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जिम्मेदारी वापिस ली गयी है हालांकि वह विशेष 0प्रमुख सचिव, खेल एवं युवा कल्याण, उत्तराखंड शासन की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे।एडीजी डॉ0 पी0वी0के0 प्रसाद के पास महासमादेष्टा होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा का प्रभार रहेगा।


आईजी प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले को आईजी मानवाधिकार व आईजी सीसीटीएनएस सुनील कुमार मीणा को आईजी लॉ एंड आर्डर व जीआरपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है।आईजी नीलेश आनंद भरणे को निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला, आईजी साइबर/एसटीएफ़/एएनटीएफ की जिम्मेदारी मिली है।


आईजी विम्मी सचदेवा से आईजी मानवाधिकारी की जिम्मेदारी वापिस ली गयी है, हालांकि उनके पास आईजी मुख्यालय व पी एंड एम बरकरार है।


शासन द्वारा प्रदेश के 8 पीपीएस अधिकारियों का आदेश जारी हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून, काशीपुर, एसटीएफ़ के पुलिस विभाग में बड़ा किया है। पंकज गैरोला को देहरादून के विकासनगर का नया एएसपी नियुक्त किया है। रेणु लोहानी को उपसेनानायक, आईआरबी द्वितीय नियुक्त किया गया है। प्रकाश चंद आर्य को उप प्रधानाचार्य, पी0टी0सी0 नरेंद्रनगर बनाया गया है। उनके स्थान पर मनोज कुमार कत्याल को एएसपी हल्द्वानी बनाया गया है। स्वप्न किशोर सिंह को एएसपी काशीपुर बनाया गया है। मनीषा जोशी को उपसेनानायक, 40 वीं वाहिनी, पीएसी, हरिद्वार बनाया गया है। अभय कुमार सिंह को एएसपी हरिद्वार व कमला बिष्ट को एएसपी विजिलेंस, नैनीताल बनाया गया है।






Comments
comment
date
latest news
युवाओं को नौकरी लगाने के नाम पर लाखों ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

युवाओं को नौकरी लगाने के नाम पर लाखों ठगने वाला शातिर गिरफ्तार