News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

राखी लेकर एसएसपी दून के पास पहुंचे नन्हे कदम, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा

  • Share
राखी लेकर एसएसपी दून के पास पहुंचे नन्हे कदम, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा

shikhrokiawaaz.com

08/25/2026

देहरादून:रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय देहरादून में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास से जुड़ा भावुक माहौल देखने को मिला।
पुण्या द एक्सपीरिएंशियल स्कूल और पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने एसएसपी देहरादून से मुलाकात की। वहीं ब्रह्मकुमारी संस्था से पहुंची बहनों ने भी एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की कलाई पर राखी बांधकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुलाकात के दौरान बच्चों ने एसएसपी को राखी बांधते हुए पुलिस से सुरक्षा और संरक्षण की भावना को मजबूत किया। एसएसपी ने भी बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।
ब्रह्मकुमारी संस्था से आई बहनों से बातचीत के दौरान एसएसपी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की सहायता या सुरक्षा से जुड़ी आवश्यकता होने पर वे पुलिस से संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर दून पुलिस पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है और जरूरत पड़ने पर पुलिस हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।
इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनों ने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पुलिस की ओर से महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
Comments
comment
date
latest news
चकराता लोखंडी में वाहन हादसा...घूमने निकले थे छह दोस्त, तेज रफ्तार कार पैरापिट तोड़ खाई में गिरी

चकराता लोखंडी में वाहन हादसा...घूमने निकले थे छह दोस्त, तेज रफ्तार कार पैरापिट तोड़ खाई में गिरी