News :
मुख्यमंत्री धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की मुलाकात मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल को मृत्युदंड टिहरी पुलिस की टीम गौरा ने दिया छात्राओं को आत्मरक्षा व साइबर ठगी से बचने का दिया प्रशिक्षण दोपहिया से देशी व अंग्रेजी शराब तस्करी करता 1 तस्कर गिरफ्तार टिहरी में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 9.30 लाख की स्मैक के साथ ऋषिकेश का युवक गिरफ्तार सड़कों की बदहाली से लेकर कुंभ की तैयारियों तक,सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश विदेशियों को ऑनलाइन एंटीवायरस बेचने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार आपरेशन कालनेमि: वशीकरण का ढोंग कर लोगो से ठगी करने वाले 2 ठग गिरफ्तार उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, बारिश के साथ ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

नीट-पीजी परीक्षा को लेकर पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

  • Share
नीट-पीजी परीक्षा को लेकर पौड़ी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

shikhrokiawaaz.com

08/30/2026


पौड़ी:घुड़दौड़ी स्थित गोविंद बल्लभ पंत प्रौद्योगिकी संस्थान में आज रविवार को नीट-पीजी 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस ने परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है। केंद्र में प्रवेश और निकासी व्यवस्था के साथ आसपास के मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था पर पुलिस की विशेष नजर है। परीक्षा केंद्र और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है। वहीं स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयु) द्वारा भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस का कहना है कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस की प्राथमिकता है कि परीक्षार्थी सुरक्षित और सुगम तरीके से परीक्षा केंद्र तक पहुंचें तथा नीट पीजी परीक्षा बिना किसी व्यवधान के शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
Comments
comment
date
latest news
नकली नोटों का सरगना चढ़ा पिथौरागढ़ पुलिस के हत्थे

नकली नोटों का सरगना चढ़ा पिथौरागढ़ पुलिस के हत्थे