News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

*कैंची धाम स्थापना दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस और बीडीएस टीम पूरी तरह सतर्क* *अर्जुन सिंह भंडारी*

  • Share
*कैंची धाम स्थापना दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस और बीडीएस टीम पूरी तरह सतर्क*
*अर्जुन सिंह भंडारी*

shikhrokiawaaz.com

06/15/2026

नैनीताल:विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू की हैं।
पुलिस कप्तान नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में पूरे कैंची क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है तथा पुलिस बल के साथ विशेष इकाइयों को भी तैनात किया गया है।
श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर, पार्किंग स्थलों और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) द्वारा कैंची धाम क्षेत्र में सघन एंटी-सैबोटाज जांच अभियान चलाया जा रहा है। टीम मंदिर परिसर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की नियमित जांच कर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर रही है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर आधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए गए हैं। प्रवेश करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और उनके सामान की जांच डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) के माध्यम से की जा रही है, जबकि सुरक्षा कर्मी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) की सहायता से अतिरिक्त जांच भी कर रहे हैं।
एसएसपी नैनीताल का कहना है कि स्थापना दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, बीडीएस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं, ताकि आयोजन सकुशल और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
Comments
comment
date
latest news
डीजीपी ने दी उत्तराखंड वासियो को स्वन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं

डीजीपी ने दी उत्तराखंड वासियो को स्वन्त्रता दिवस की शुभकामनाएं