News :
678 ग्राम चरस संग 1 तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का एसटीएफ़, दून पुलिस ने किया खुलासा, 5 सटोरी गिरफ्तार केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती,सीएम धामी ने किया अस्पताल का शुभारंभ हरिद्वार पुलिस ने 4 माह से लापता मानसिक रूप से बीमार युवक को परिजनों से मिलाया एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों संग दौड़कर,परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का दम एसएसपी श्वेता चौबे ने जवानों संग दौड़कर,परेड में दिखा अनुशासन और फिटनेस का दम* इन्वेस्टमेंट के नाम पर 27 लाख की ठगी करने वाला सोनीपत से गिरफ्तार चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना में नाबालिग को बहला-फुसलाकर रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र गांधी शताब्दी में संचालित डीडीआरसी में बन रहे दिव्यांगों के यूडीआईडी कार्ड पुरानी रंजिश में युवक पर हमला,मोबाइल लूट और कार में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायवाला के दो घरो में चोरी करने 3 गिरफ्तार

  • Share
रायवाला के दो घरो में चोरी करने 3 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

02/01/2026


रायवाला-: रायवाला में एक बंद घर मे लाखो के गहनो पर हाथ साफ करने वाले 3 अभियुक्तो को रायवाला पुलिस ने कल शनिवार देर रात रायवाला क्षेत्र के तीन पानी फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा 
रायवाला के साहबनगर क्षेत्र में भी चोरी करने का जुर्म कबूल किया है। 


 बीती 23 जनवरी को वादी अर्जुन सिह पुत्र कर्ण बहादुर निवासी गली न0 06 छिद्दरवाला रायवाला द्वारा  कोतवाली रायवाला में शिकायत दी थी कि कुछ चोरों द्वारा उनके घर के ताले तोडकर घर मे रखी ज्वैलरी व नगदी चोरी कर लिये है। वादी की शिकायत पर पुलिस द्वारा धारा 305ए/331(3) बीएनएस मे मुकदमा दर्ज किया गया। 

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने में उपरान्त वादी के घर व उसके आसपास के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने सभी संदिग्ध की फुटेज निकाल उनके विषय मे जानकारी जुटानी शुरू की, साथ ही अपने मुखबिरी तंत्रो को घटना के विषय मे जानकारी जुटाने को कहा गया। 
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के क्रम में कल शनिवार की रात कोचेकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर  चोरी को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों 1- राजवी उर्फ राजीव(33) पुत्र कालीचरण निवासी – नगली डेरी दास गार्डन बापरोला बिहार दिल्ली थाना रनहोला हाल निवासी गली नंबर 21 श्री श्याम अपार्टमेंट द्वारका मोड़ दिल्ली थाना द्वारका, 
2-राहुल अहिरवार(28) पुत्र श्रीपत अहिरवार निवासी ग्राम सियावन थाना अजनर जिला महुआ उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर-9, दास गार्डन, बपरोली बिहार, दिल्ली व  
3- लोकेश वर्मा उर्फ सन्नी(36) पुत्र कालीचरण निवासी  नगली डेरी दास गार्डन बपरोला बिहार दिल्ली थाना रनहोला हाल निवासी गली नंबर-5 बी ब्लॉक दास गार्डन नगली डेरी थाना रनहोला को रायवाला क्षेत्र के तीन पानी फ्लाई ओवर के पास सर्विस रोड कट से गिरफ़्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तो की घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या डीएल सीबीसी  6783 से चोरी की गईं ज्वैलरी तथा अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा रायवाला क्षेत्र में हुई उक्त चोरी की घटना के साथ-साथ  रायवाला के साहबनगर क्षेत्र  मे एक अन्य बन्द मकान के ताले तोडकर भी चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गई । जिसके संबंध में कोतवाली रायवाला पर  मु0अ0सं0 16/26 धारा 305(ए)/331(4) का अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर उक्त घटना में चोरी किया गया माल भी बरामद किया गया। 

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तगणपूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जा चुके है, जिसके संबंध में और जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों  द्वारा बताया गया की घटना में चोरी की गई ज्वेलरी उनके द्वारा दिल्ली के एक ज्वेलर को बेच दी गई थी, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। घटना में प्रयुक्त कार को सीज़ किया गया।
Comments
comment
date
latest news
अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव निषेध दिवस पर एसटीएफ ने बच्चो के जरिये युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट रखने को निकाली जागरूकता रैली

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव निषेध दिवस पर एसटीएफ ने बच्चो के जरिये युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट रखने को निकाली जागरूकता रैली