News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

जमीन की धोखाधड़ी करने वाले सीनियर आर्किटेक्ट सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
जमीन की धोखाधड़ी करने वाले सीनियर आर्किटेक्ट सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/11/2024


देहरादून:एसएसपी देहरादून अजय सिंह के नेतृत्व में दून पुलिस अपराधियों को जेल भेज रही है, पुलिस कप्तान की सटीक रणनीतियों के आगे अपराधी भी फेल होते नजर आ रहे है।जिस क्रम में दून पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के मामले में सीनियर आर्किटेक्ट सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 10 जून को शिकायतकर्ता राकेश बत्ता निवासी 19 महंत रोड लक्ष्मण चौक ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि गिरीश कोटियाल, दिनेश कुमार अग्रवाल (वरिष्ठ आर्किटेक्ट) व राजीव कुमार नाम के व्यक्ति ने उन्हें राजपुर रोड स्थित एक प्लॉट (677.25 वर्ग मी0 मौजा धौरण खास) में दिखाया, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये थी और बताया कि यह अरशद कय्यूम नाम के व्यक्ति की है जो उनका जानने वाला है तथा वे उससे बात करके उक्त प्लाट की रजिस्ट्री वादी के नाम पर करवा देंगे, उसके पश्चात उक्त तीनों व्यक्तियों ने वादी की अरशद क्य्यूम नाम के व्यक्ति से मुलाकात कराई।अभियुक्तगणो द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर वादी को धोखा देकर उससे एक इकरारनामा बनाया गया और अरशद कय्यूम के नाम पर 55 लाख रुपये खाते में तथा 25 लाख नकद लिए गये, जब वादी राकेश बत्ता उक्त प्लॉट में कब्जा लेने पहुंचा तो वहां पर अरशद कय्यूम नाम का व्यक्ति मौजूद मिला, जिसके द्वारा अपनी प्रॉपर्टी के पेपर दिखाते हुए उक्त प्रॉपर्टी को अपना बताया,जिस पर वादी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। 
उक्त घटना में पुलिस द्वारा विवेचना करने पर प्रकाश मे आया कि गिरीश कोठियाल, दिनेश अग्रवाल, राजीव कुमार, इमाम एवं फर्जी अरशद क्य्यूम द्वारा संगठित रुप से षड़यन्त्र के तहत आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया तथा बदले में वादी राकेश बत्ता से 2 करोड़ के चैक एवं 80 लाख रुपये प्राप्त कर लिये गये।  साक्ष्यो के आधार पर थाना राजपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरीश कोठियाल एवं दिनेश अग्रवाल को थाना राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग में नाम जद एक अन्य अभियुक्त राजीव कुमार,जो थाना राजपुर में अन्य मुकदमे में भी वांछित चल रहा था,जिसे  टीएचडीसी कालोनी देहराखास पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ पुलिस द्वारा उक्त घटना में लिप्त अन्य तीन अभियुक्तों गिरीश कोठियाल(उम्र43) पुत्र स्वर्गीय चंद्रमणि निवासी हरीपुर नवादा थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, 2.दिनेश अग्रवाल(उम्र67) पुत्र जयराम अग्रवाल निवासी रेस कोर्स थाना कोतवाली, देहरादून,3.राजीव कुमार (उम्र 52)पुत्र दाताराम निवासी ग्राम रावटी थाना हीमपुर जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों को धोरण खास में एक भूमि की जानकारी मिली थी,जो भदोही उ0प्र0 निवासी अरशद कय्यूम के नाम पर थी तथा जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये थी।उसको बेचकर मोटी कमाई करने के मंशा से अभियुक्तों द्वारा उस प्रॉपर्टी का असली वारिस अरशद कय्यूम के नाम के अन्य व्यक्ति की तलाश की,व अभियुक्त दिनेश अग्रवाल के पास एक इमाम नाम का व्यक्ति रहता था जो अपने को सिकरोड़ा भगवानपुर का निवासी बताता था,इमाम ने बताया कि अरशद कय्यूम नाम का व्यक्ति भगवानपुर में रहता है, जिससे वह उनकी बात करवा सकता है। उसके बाद सभी अभियुक्त दिनेश अग्रवाल के घर पर मिले और पूरी योजना से फर्जी अरशद कय्यूम को अवगत कराया।उसके पश्चात सभी अभियुक्तों ने फर्जी अरशद कय्यूम की मुलाकात द्रोण होटल में वादी राकेश बत्ता से कराई तथा वादी को यकीन दिलाया की यही असली अरशद कय्यूम है, फिर अभियुक्तो द्वारा उस प्रॉपर्टी की डील वादी से करते हुए उसके एवज में वादी से 80 लाख रुपये नगद व बैंक खातों में एवं दो करोड के दो चैक लिये गये थे, शेष पैसा रजिस्ट्री के दिन देने की बात तय हुई थी।उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त इमाम एवं फर्जी अरशद कय्यूम की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर टीमें गठित कर रवाना की गयी है।
Comments
comment
date
latest news
डीएम बंसल ने दी जनपद वासियों को ब्रैंचाइल्ड ऑटोमेटेड पार्किंग की सौगात

डीएम बंसल ने दी जनपद वासियों को ब्रैंचाइल्ड ऑटोमेटेड पार्किंग की सौगात