
पुलभट्टा-: कल सोमवार को टनकपुर डिपो के एक बस चालक द्वारा किच्छा में डिपो से बस बाहर निकालने के दौरान एक निजी गाड़ी चालक से गाड़ी हटाने को लेकर हुई बहस के बाद गाड़ी चालक द्वारा अपने साथियों संग बस ड्राइवर से मारपीट करने के मामले में पुलभट्टा पुलिस द्वारा कल सोमवार शाम को 3 आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना के अनुसार कल सोमवार को टनकपुर डिपो के उत्तराखंड़ परिवहन के अंडरटेकिंग बस ड्राइवर अमित कुमार कार्की दिल्ली रूट से सवारियों के साथ किच्छा-टनकपुर की ओर आ रहे थे। इस दौरान किच्छा पहुँचने व सवारियों को आगे ले जाने को वह वह बस अड्डे से गाड़ी बाहर निकाल रहे थे कि इस दौरान सड़क पर बाहर लगी एक गाड़ी के बीच मे होने के कारण बस चालक अमित द्वारा उसे गाड़ी साइड में या आगे ले जाने को कहा, जिसपर उस गाड़ी चालक की बस ड्राइवर अमित से बहस हो गयी। बहस इतनी बढ़ गयी कि गाड़ी चालक ने अपने अन्य 2 साथियों के साथ मिलकर बस चालक अमित के साथ मारपीट कर दी। अपने साथ हुई मारपीट के खिलाफ बस ड्राइवर अमित तुरंत पुलभट्टा चौकी पहुँचे व पुलिस ने शिकायत दर्ज करवाई।

मारपीट की सूचना पर चौकी प्रभारी पुलभट्टा द्वारा तुरंत बस चालक का मेडिकल करवाया गया व उसे घटना की सूचना दर्ज करने को चौकी में ही रहने को कहा। इस बीच पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने के दौरान ही बस सवारियां ड्राइवर व परिचालक से उन्हें उनके गंतव्य तक पहुँचने में देरी होने के कारण गाड़ी ले जाने को कहा। जिसपर चौकी पुलिस टीम ने सवरियो को थोड़ा रुकने को कहा, तो सवारी नही मानी। जिसपर बस ड्राइवर अमित बिन तहरीर दिए परिचालक व बस संग गाड़ी पुलभट्टा चौकी से लेकर अपने आगे गंतव्य पर ले जानी पड़ी।
इस बीच बस ड्राइवर द्वारा अपने साथ हुई इस मारपीट की घटना पर आओपियो के खिलाफ कार्यवाही करने को लेकर एक वीडियो बनाकर मुख्यमंत्री धामी से मदद की गुहार लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी डाल दी गयी। वहीं चौकी प्रभारी पुलभट्टा द्वारा भी घटना पर मेडिकल व बस चालक के साथ सार्वजनिक स्थान पर मारपीट किये जाने के अपराध के खिलाफ स्वयं से संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करते हुए देर शाम पुलभट्टा पुलिस द्वारा मारपीट करने वाले 3 आरोपी ट्रक ड्राइवर 1. सैफ खान पुत्र बाबू खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, 2. सावेज खान पुत्र सरवर खान, निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा व 3. रिजवान पुत्र जमील बख्श, निवासी वार्ड नंबर 06, नई सुनहरी, थाना किच्छा को धारा 172 बीएनएसएस में गिरफ़्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनो अभियुक्तो के विरुद्ध विरुद्ध पूर्व में कोई आपराधिक अभियोग दर्ज नहीं है।

गौरतलब है कि घटना में बस सवारियों को गंतव्य में पहुँचने की देरी होने के चलते पीड़ित बस चालक घटना के बाद कोई तहरीर नही दे सकता था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बस चालक द्वारा घटना में तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही अलग से भी की जाएगी।
