News :
देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले थाना दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस ने सुनीं शिकायतें और दिए समाधान के भरोसे* साइबर अपराधों पर टिहरी पुलिस का सख्त रुख, लापरवाही पर एसएसपी श्वेता चौबे ने दिखाई सख्ती *नशे की लत में कबाड़ी ने छीना मोबाइल, गिरफ्तार* *नशे की लत में कबाड़ी ने छीना मोबाइल, गिरफ्तार* उत्तरकाशी के रुद्रेश्वर महादेव मेले में लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा पांच दिन से लापता युवती को एसडीआरएफ ने घने जंगल से सकुशल किया बरामद विदेशी करेंसी और जेवरात चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा,दो अपराधी गिरफ्तार बीआरओ से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की 05 जगहों पर एक साथ रेड हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का एसपी उत्तरकाशी ने किया निरीक्षण

पत्नी व उसके घरवालों को तमंचा दिखाकर धमकी देना पड़ा भारी,गिरफ्तार

  • Share
पत्नी व उसके घरवालों को तमंचा दिखाकर धमकी देना पड़ा भारी,गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/10/2024


देहरादून-: अपने सुसराल जाकर अपने ससुर से गाली गलौच करना व पत्नी के बीच बचाव करने पर पत्नी व ससुर को तमंचा दिखाकर धमकाना एक पति को भारी पड़ गया। नेहरुकोलोनी पुलिस ने अभियुक्त को दीपनगर रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया है।

 कल बुधवार को अजबपुर कलां निवासी एक व्यक्ति ने नेहरुकोलोनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी पुत्री व उनके दामाद सबील के बीच मे आपसी कलह चल रहा है। बुधवार को सुबह उनका दामाद उनके घर आया व उनके साथ गाली गलौच करने लगा। इस दौरान उनकी बेटी बीच बचाव करने आई तो उनके दामाद ने उन्हें तमंचा दिखाकर डराया, धमकाया व घर से बाहर देख लेने की धमकी दी गयी। मामले में पुलिस ने 
 धारा 115(2)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 व 3/25  आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया।

नेहरुकोलोनी पुलिस ने अभियुक्त के विषय मे मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया व चेकिंग के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर 
रेलवे क्रॉसिंग दीपनगर के पास से अभियुक्त को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की तलाशी करने पर पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त .315 बोर का तमंचा तथा 06 जिंदा कारतूस बरामद किया है।
Comments
comment
date
latest news
चेकिंग व्यवस्था जांचने देर रात कालसी बॉर्डर पहुँची एसपी ग्रामीण

चेकिंग व्यवस्था जांचने देर रात कालसी बॉर्डर पहुँची एसपी ग्रामीण