News :
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर देहरादून तैयार, 19 जून को निकलेगी ‘रन फॉर योग’ चोरी लूट का कुख्यात गैंगस्टर साथी समेत गिरफ्तार झूठी ऑडियो/ वीडियो के माध्यम से हत्याकाण्ड मामले में फंसाने पर पूर्व विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार मौसम विभाग ने 5 जनपदो के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट *कैंची धाम स्थापना दिवस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस और बीडीएस टीम पूरी तरह सतर्क* *अर्जुन सिंह भंडारी* नीलकंठ महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटी पौड़ी पुलिस खुलासा: बड़े भाई की डांट व मार से नाराज़ होकर छोटे भाई ने ही मारी थी गोली, गिरफ्तार इशिका पंवार के सिर सजा मिस टीन उत्तराखंड 2026 का ताज सोमवती अमावस्या स्नान पर घाटों पर टिहरी पुलिस बनाये हुए है सुरक्षा पंजाब का वांछित ड्रग्स और हथियार तस्कर बाजपुर से गिरफ्तार

*श्री केदारनाथ धाम में हाई अलर्ट: जिलाधिकारी-एसपी ने संभाली कमान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

  • Share
*श्री केदारनाथ धाम में हाई अलर्ट: जिलाधिकारी-एसपी ने संभाली कमान, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

shikhrokiawaaz.com

04/24/2026


रुद्रप्रयाग:पवित्र केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में धाम क्षेत्र का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक, यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, आस्था पथ, टोकन काउंटर सहित पूरे धाम क्षेत्र में स्वच्छता, पेयजल, आवास, शौचालय, खाद्य व्यवस्था, सुरक्षा और क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की बारीकी से जांच की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी लिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर स्तर पर सुविधाएं सुनिश्चित कर रहा है और यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
इस दौरान अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए कि वे सतर्कता बनाए रखें और श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करें। साथ ही मंदिर परिसर के आसपास जमी बर्फ को शीघ्र हटाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे आवाजाही में किसी तरह की बाधा न हो।
केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि प्रशासन, केदार सभा और स्थानीय हकहकूकधारियों के सहयोग से यात्रा व्यवस्थाएं लगातार बेहतर बनाई जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, जो वास्तविक स्थिति को दर्शाती नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विषम परिस्थितियों के बावजूद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और दर्शन सुचारु रूप से जारी हैं।
प्रशासन ने दोहराया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु-हितैषी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई से व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा रहा है।
Comments
comment
date
latest news
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के 6 डिजिटल वेब पोर्टल किए लॉन्च

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के 6 डिजिटल वेब पोर्टल किए लॉन्च