News :
व्हाट्सएप विवाद बना हमले की वजह 5 आरोपी गिरफ्तार यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर एसपी उत्तरकाशी का सघन निरीक्षण सार्वजनिक स्थल पर शराब पार्टी व हुड़दंग मचाने वाले 06 बाहरी राज्य के युवकों पर कार्यवाही कार्यवाही: नियमो का खुलेआम उल्लंघन करने वाले 17 होमस्टे का पंजीकरण डीएम ने किया निरस्त केदारनाथ में चोरी, बद्रीनाथ में वारदात की तैयारी; चमोली पुलिस ने दबोचा अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह* राजवीर हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने 48 घण्टे में किया खुलासा हीट स्ट्रोक से बचने को अत्यधिक मात्रा में पानी व रस्सेदार फलों का करें सेवन: डॉ0 झा महिला सशक्तिकरण पर बन्द हो सियासत: सीएम पुष्कर सिंह धामी* *रिक्शे में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र उड़ाने वाली शातिर महिला चोर गिरफ्तार* आदतन अपराधी की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट, 15 मुकदमे है दर्ज

केदारनाथ में चोरी, बद्रीनाथ में वारदात की तैयारी; चमोली पुलिस ने दबोचा अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह*

  • Share
केदारनाथ में चोरी, बद्रीनाथ में वारदात की तैयारी; चमोली पुलिस ने दबोचा अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह*

shikhrokiawaaz.com

04/29/2026


चमोली: चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को चुनौती देने वाले एक अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह का चमोली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के कीमती सामान पर हाथ साफ करने के बाद यह गिरोह बद्रीनाथ में भी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही बद्रीनाथ पुलिस और एंटी थेफ्ट स्क्वाड ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये कीमत के 13 हाई-एंड मोबाइल फोन, लगभग 58 हजार 860 रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त दो वाहन बरामद कर सीज किए हैं।
चारधाम यात्रा में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी भीड़ और आस्था का फायदा उठाकर कुछ शातिर गिरोह यात्रियों को निशाना बना रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मंदिर परिसर, स्नान घाटों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं का ध्यान भटकाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।
मामले का खुलासा तब हुआ जब 27 अप्रैल 2026 को पौड़ी गढ़वाल निवासी नरेश चन्द्र ने कोतवाली बद्रीनाथ में शिकायत दर्ज कराई कि गर्भगृह में दर्शन के दौरान उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज, एटीएम कार्ड और 10 हजार रुपये चोरी हो गए। शिकायत के आधार पर कोतवाली बद्रीनाथ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के निर्देश पर विशेष एंटी थेफ्ट स्क्वाड का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर हनुमान चट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर दो संदिग्ध वाहनों को रोका।
तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 7 आईफोन, 3 सैमसंग S24 अल्ट्रा, वनप्लस 10R, रेडमी नोट 13 और रियलमी 13 प्रो सहित कुल 13 महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में सामने आया कि इनमें से कई फोन केदारनाथ धाम से चोरी किए गए थे। एक iPhone 15 Pro Max के संबंध में थाना सोनप्रयाग में पहले से मुकदमा दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि केदारनाथ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद वे बद्रीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं को निशाना बनाने वाले थे। हालांकि पुलिस ने समय रहते उन्हें गिरफ्तार कर बड़ी घटनाओं को टाल दिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब और राजस्थान के रहने वाले कृष्ण कुमार, दिया, सुनील कुमार और ललित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त KIA और टाटा नेक्सन कार को भी सीज कर दिया है।
चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस ने यह भी कहा है कि जिन श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन खो गए हैं, वे वैध दस्तावेजों के साथ थाना सोनप्रयाग या कोतवाली बद्रीनाथ में संपर्क कर अपने मोबाइल की पहचान कर सकते हैं।
Comments
comment
date
latest news
शराब के नशे में शुरू हुए झगड़े में दो दोस्तों ने दोस्त को मारा धक्का, मौत, 2 गिरफ्तार

शराब के नशे में शुरू हुए झगड़े में दो दोस्तों ने दोस्त को मारा धक्का, मौत, 2 गिरफ्तार