News :
*ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 वाहन चोरी का खुलासा; 3 चोर गिरफ्तार, 7 बाइक-स्कूटी बरामद* करोड़ो की जमीन हड़पने को साथियों के साथ मिलकर बनाई फर्जी अटॉर्नी ,फिर लिया स्टे, गिरफ्तार एसएसपी श्वेता चौबे ने कावड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा *बॉक्सिंग में भारत की इन दो खिलाड़ियों ने पंच का दम दिखाते हुए कॉमन वेल्थ खेल में दिलाया स्वर्ण पदक* एम्स ऋषिकेश में लाखों की चोरी का खुलासा,आंध्र प्रदेश का अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार एम्स ऋषिकेश में लाखों की चोरी का खुलासा,आंध्र प्रदेश का अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार गंगा में बहे 2 नाबालिक शिवभक्तों को 40वीं पीएसी के कर्मियों ने बचाया शिक्षिका की मौत के मामले में आरोपी पति व ननद गिरफ्तार गौकशी में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार ऋषिकेश क्षेत्र से गुम हुए 2 बच्चो को पुलिस ने सकुशल खोज परिजनों को सौंपा

एम्स ऋषिकेश में लाखों की चोरी का खुलासा,आंध्र प्रदेश का अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

  • Share
एम्स ऋषिकेश में लाखों की चोरी का खुलासा,आंध्र प्रदेश का अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/01/2026


देहरादून:जनपद पुलिस ने एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में हुई लाखों रुपये की चोरी का सफल खुलासा करते हुए आंध्र प्रदेश के एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। 
जानकारी के अनुसार बीती 20 जुलाई को एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर में रहने वाले एक कर्मचारी ने अपने घर का ताला तोड़कर नकदी और कीमती जेवर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया,आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार साक्ष्य जुटाए।
लगातार की गई जांच के बाद कल देर रात पुलिस ने काली माता मंदिर, सात मोड़, देहरादून रोड, ऋषिकेश के पास से मंडलपु शिवा अंजनेयुलू(उम्र43) पुत्र मंडलपु कोटेश्वर राव, निवासी एडलापाडु, जिला गुंटूर, आंध्र प्रदेश,को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के पास से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, तीन अलग-अलग आधार कार्ड, चोरी में प्रयुक्त पेचकस तथा एक काला बैग बरामद किया गया।
आरोपी ने गंगा स्नान के बहाने हरिद्वार और ऋषिकेश आया था,इस दौरान उसने एम्स ऋषिकेश के आवासीय परिसर की रेकी कर एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी की थी। इसके बाद आरोपी ने 27 जुलाई को गुजरात के राजकोट स्थित सिविल अस्पताल परिसर में भी इसी तरह की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुजरात पुलिस से जानकारी का सत्यापन करने पर वहां भी संबंधित मामला दर्ज होना पाया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। वह खुद को मरीज या तीमारदार बताकर अस्पताल परिसरों में घूमता, बंद मकानों की पहचान करता और मौका मिलते ही चोरी कर फरार हो जाता था। पहचान छिपाने के लिए उसने अलग-अलग नाम और विवरण वाले फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे, जिनका इस्तेमाल होटल और धर्मशालाओं में ठहरने के दौरान करता था। 
अभियुक्त पहले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा और गुंटूर में चोरी के मामलों में जेल जा चुका है,पुलिस अन्य राज्यों में भी उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है।
अभियुक्त के पास से सोने की नथ, हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, मांगटीका, कानों के आभूषण, चांदी की पायल, बिछुए, कड़े, कंगन, चेन, ब्रेसलेट सहित बड़ी मात्रा में अन्य जेवर बरामद हुए है।
Comments
comment
date
latest news
दोस्त ही निकला स्कूटी चोर, स्कूटी संग चोर दिल्ली से गिरफ्तार

दोस्त ही निकला स्कूटी चोर, स्कूटी संग चोर दिल्ली से गिरफ्तार