News :
विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई

बदला लेने की नीयत से किया था युवको ने फायर, गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पिस्तौल, कारतूस बरामद

  • Share
बदला लेने की नीयत से किया था युवको ने फायर, गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पिस्तौल, कारतूस बरामद

shikhrokiawaaz.com

06/06/2026


ऋषिकेश-: सड़क किनारे शराब पी रहे 3 युवको को स्थानीय लोगो ने रोका तो गुस्साए युवक कुछ देर वापिस लौटे व अपनी पिस्तौल से स्थानियो पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग में 2 स्थानियो के हाथ व पैर में गोली लग गयी। स्थानीय लोगो व पुलिस ने एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कल शुक्रवार को पुलिस ने युवक की निशादेही पर पिस्तौल व कारतूस बरामद किया है।


 बीती गुरूवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र के भट्टोवाला
में सड़क किनारे शराब पी रहे तीन युवकों को स्थानीय लोगों द्वारा शराब पीने से रोकने पर उन दोनों पक्षो के बीच विवाद हो गया था। विवाद के कुछ समय शराब पी रहे तीनो युवक पुनः घटनास्थल पर पहुँचे व उन्हें रोकने वाले स्थानीय लोगो पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी, जिसमें दो स्थानीय जसपाल रावत व मनीष व्यास के हाथ व पैर में गोली लग गयी थी।

खुलेआम युवको द्वारा स्थानीय लोगो को गोली मारने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। वहीं युवको द्वारा फ़ायरिंग करने पर व पुलिस द्वारा एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर।लिया गया था, जबकि शेष 2 युवक फरार हो गए थे।

सीओ ऋषिकेश तुषार बोरा ने बताया कि अभियुक्त की पहचान वसीम अख्तर पुत्र महफूज आलम निवासी इस्लामपुर, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी, बिहार के रूप में हुई थी व वह वहीं आपस अपने बाकी 2 साथियों के साथ मिलकर मजदूरी, फैक्ट्री में काम करने का कार्य करते थे। अभियुक्त द्वारा बदले की नीयत से स्थानियो पर फायरिंग की बात कबूल की है।

सीओ ने बताया कि कल शुक्रवार को अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध फैक्ट्री मेड पिस्टल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बरामद कर लिया है। अभियुक्त के पास उस हथियार से सम्बंधित कोई वैध दस्तावेज, लाइसेंस नही मिला है।  अभियुक्त ने अपने साथियों के नाम आमिर एवं अनवर बताए है, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Comments
comment
date
latest news
ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले युवाओं के परिजनों से पुलिस कप्तान ने फ़ोन पर की वार्ता,बच्चो का नियमो के प्रति रवैया का लिया फीडबैक

ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वाले युवाओं के परिजनों से पुलिस कप्तान ने फ़ोन पर की वार्ता,बच्चो का नियमो के प्रति रवैया का लिया फीडबैक