News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

चंद घंटों में सुलझी चोरी की गुत्थी, पौड़ी पुलिस की बड़ी सफलता

  • Share
चंद घंटों में सुलझी चोरी की गुत्थी, पौड़ी पुलिस की बड़ी सफलता

shikhrokiawaaz.com

12/16/2025

पौड़ी:कोटद्वार पुलिस ने सतर्कता और तेज रणनीति का परिचय देते हुए रात्रि में हुई चोरी की घटना का चंद घंटों के भीतर सफल खुलासा किया है।
पुलिस ने चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का संपूर्ण माल बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार देहरादून निवासी देवेंद्र रावत ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने साथियों के साथ पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, गाड़ीघाट, कोटद्वार में ठहरे हुए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनका मोबाइल फोन, जैकेट और लगभग 13 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा गेस्ट हाउस के कार्यालयों के ताले तोड़कर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
उक प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर मामले के शीघ्र अनावरण हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की तथा स्थानीय सूचना व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने चार अभियुक्तों1.सुल्तान उर्फ डागा (उम्र 22) पुत्र महबूब, निवासी- मदनी मस्जिद, स्टेडियम कालोनी लकडीपडाव, कोटद्वार,2.सुहेल (उम्र21)पुत्र नसीम अहमद, निवासी- बिलाल मस्जिद के पास, लकडी पडाव, कोटद्वार,3.राजेश उर्फ राजू शुक्ला (उम्र20) पुत्र अजय शुक्ला उर्फ राहुल, निवासी- मदीना मस्जिद के पास, लकडी पडाव कोटद्वार,4.फारूख उर्फ भोली (उम्र21)पुत्र स्व0 शरीफ अहमद, निवासी- स्कूल नम्बर 03 के पास चौराहे, लकडी पडाव, कोटद्वार,को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी अभियुक्त आदतन अपराधी हैं और इनके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी, एनडीपीएस व अन्य संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
Comments
comment
date
latest news
शिकायत पर एक्शन: डीएम की सख्ती से जारी हुए लंबित मृत्यु प्रमाण पत्र

शिकायत पर एक्शन: डीएम की सख्ती से जारी हुए लंबित मृत्यु प्रमाण पत्र