News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार

  • Share
जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/09/2024


नैनीताल-: चाचा का कोई वारिस न होने के चलते परिवार के हिस्सेआई जमीन को लेकर दो चचेरे भाइयों के बीच हुए विवाद में एक भाई ने दूसरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कल मंगलवार को अभियुक्त को  क्षेत्र अंतर्गत फार्मग्रिल रेस्ट्रोरेन्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

कल मंगलवार को नैनीताल अंतर्गत थाना मुखानी मे एक वादिनी कल्पना नैनवाल पत्नी उमेश चन्द्र नैनवाल निवासी ग्राम पूरनपुर नैनवाल लामाचौड़ हल्द्वानी ने शिकायत दी कि सोमवार की देर रात 10 बजकर 50 मिनट लगभग कमलुआगांजा रामलीला हल्द्वानी में उनके पति उमेश नैनवाल रामलीला देखने गए थे। इस दौरान उनके चचेरे भाई द्वारा जमीनी विवाद के चलते उनकी पति की गोली मारकर हत्या कर दी व हत्या करने के बाद वह अपने साथी दीपक बुधानी के साथ भाग गया।  मामले में पुलिस ने धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज किया। 

मामले में मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की तलाश में चौकी लामाचौड क्षेत्र में चेकिंग की गयी। इस दौरान पुलिस को फार्मग्रिल रेस्ट्रोरेन्ट के पास  से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा जिसपर पुलिस ने अभियुक्त को दौड़कर पकड़ा, पहचान करने पर अभियुक्त की पहचान दिनेश चन्द्र नैनवाल(51) पुत्र स्व रमेश चन्द्र नैनवाल निवासी पूरनपुर नैनवाल मुखानी जनपद नैनीताल के रूप में हुई। 

पुलिस कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि उसके चाचा हेम चन्द्र नैनवाल की पूरनपुर नैनवाल मे लगभग 18-19 बीघा जमीन थी। उनके चाचा का 3 से 4 महीने पहले देहांत हो गया था।  उनका कोई वारिस न होने पर जमीन को लेकर मृतक उमेश चन्द्र नैनवाल व दिनेश चंद्र के बीच विवाद होने लगा। इस बीच सभी नैनवाल रिश्तेदारो द्वारा उक्त जमीन को स्कूल या पार्क या किसी सामाजिक संस्था को दान करने पर सहमति जतायी थी। परन्तु मृतक उमेश नैनवाल द्वारा इसमे आपत्ति जताई जा रही थी व जमीन को लेकर लगातार झगड़ा किया जा रहा था। जिससे तैश में आकर अभियुक्त द्वारा उमेश नैनवाल की हत्या कर दी गयी।


अभियुक्त के पास से पुलिस ने 312 बोर का 1 अवैध तमंचा  व 315 बोर का 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया। अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के आधार पर अभियोग मे 3/25 आर्मस एक्ट की बढोत्तरी की गयी।

पुलिस कप्तान ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है।

पुलिस कप्तान ने अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम को 2500 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Comments
comment
date
latest news
हाथ-पैरों में हथकड़ी पहनकर विधानसभा पहुँचे कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी

हाथ-पैरों में हथकड़ी पहनकर विधानसभा पहुँचे कांग्रेस विधायक भुवन कापड़ी