News :
मेडिकल एडमिशन फर्जीवाड़े में 3 और गिरफ्तार एसएससी परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार करवाचौथ के लिए महिलाओं में उत्साह, बाज़ारो में लगी भीड़ डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, राष्ट्रपति दौरे को लेकर पूरी हुई तैयारियां राज्यपाल ने करवाचौथ पर महिला कर्मीयों को दिया अवकाश एक्शन में टीम श्वेता, 24 घंटे में 4 अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं की सौगात,सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास पारंपरिक वेशभूषा व स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिली कौथिग में 'सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान' के जरिये न्यायिक अधिकारी स्कूली बच्चो को उनके अधिकारों के प्रति कर रहे जागरूक उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

देश ने खोया शूटिंग का योद्धा

  • Share
देश ने खोया शूटिंग का योद्धा

shikhrokiawaaz.com

06/12/2026


देहरादून: भारत के बेहतरीन निशानेबाज जसपाल राणा का आज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। मशहूर निशानेबाज की उम्र महज़ 49 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि जसपाल राणा को तीन दिन पहले ही हार्ट अटैक आ चुका था, लेकिन इस दौरान वह यात्रा कर रहे थे। तीन दिनों से ही उनको छाती में तेज दर्द था। लेकिन जब वह भारत पहुंचे तब उनकी हालत और बिगड़ी जिसके चलते उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल लाया गया। जहाँ उनकी मृत्यु हो गई।

 जानकारी के मुताबिक जसपाल राणा हाल ही में म्यूनिक से भारत वापस लौट रहे थे। जसपाल राणा आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने गए भारतीय दल के हाई परफॉर्मेंस कोच थे। इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम के साथ वह म्यूनिक से वापस लौट रहे थे। उनके निधन की खबर से उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जसपाल राणा ने कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स को मिलाकर कुल 23 मेडल अपने नाम किए थे। इनमें एशियन गेम्स में 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मिलाकर कुल 8 मेडल थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज को मिलाकर कुल 15 मेडल जीते थे। उन्हें 18 साल की उम्र में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशानेबाज जसपाल राणा जी के निधन पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म  एक्स के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि हम अत्यंत दुखी हैं। उनका निधन भारतीय खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
 
उन्होंने निशानेबाजी में अपनी असाधारण उपलब्धियों से देश को अपार गौरव दिलाया। एक मार्गदर्शक के रूप में उनका योगदान भी उतना ही उल्लेखनीय था, जिसमें उन्होंने युवा खिलाड़ियों को अत्यंत समर्पण के साथ आकार दिया और दिशा-निर्देशन दिया। उत्कृष्टता, अनुशासन और खेल जगत के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें अपार प्रशंसा दिलाई।
Comments
comment
date
latest news
ऑपरेशन ‘प्रहार’ का असर… बद्रीनाथ में शराब माफिया और उपद्रवियों पर पुलिस का शिकंजा

ऑपरेशन ‘प्रहार’ का असर… बद्रीनाथ में शराब माफिया और उपद्रवियों पर पुलिस का शिकंजा