News :
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 146 जन शिकायतें, समयबद्व निस्तारण के सख्त निर्देश ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने शातिर नकबजन महिलाओं को किया गिरफ्तार बंद घरो में सेंधमारी करने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 चोर गिरफ्तार राजधानी में 7 कोतवालों के ट्रांसफर 4 नाबालिक बच्चो को बेरहमी से पीटने वाले 2 भाई गिरफ्तार एसटीएफ़, दून पुलिस ने पकड़ी 80 पेटी शराब,1 तस्कर गिरफ्तार मुस्तैद पुलिस बल के बीच सकुशल सम्पन्न हुई नीट पुनर्परीक्षा,कप्तान ने किया निरीक्षण 7.59 ग्राम स्मैक संग 1 गिरफ्तार योग..... सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित नीट परीक्षा संचालन हेतु राज्य स्तरीय एनटीए परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी

दरोगा को गोली मारने वाले बदमाश ने की आत्महत्या

  • Share
दरोगा को गोली मारने वाले बदमाश ने की आत्महत्या

shikhrokiawaaz.com

09/14/2025


देहरादून:जनपद के लक्ष्मण चौक के पास बदमाश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है,एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आत्महत्या करने वाले बदमाश की पहचान सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर के रूप में हुई है,जो कि जनपद हरिद्वार में हरियाणा पुलिस के दरोगा को गोली मारकर फरार चल रहा था।
एसएसपी देहरादून ने बताया कि लक्ष्मण चौक इलाके के एक घर के अंदर छिपे बदमाश के छिपे होने की जानकारी होने पर  देहरादून, हरिद्वार और हरियाणा पुलिस की संयुक्त टीम बदमाश सुनील को पकड़ने पहुंची थी,लेकिन बदमाश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस कप्तान अजय सिंह ने आगे बताया कि शनिवार की शाम हरिद्वार में मुठभेड़ के दौरान हरियाणा क्राइम ब्रांच के दरोगा को गोली मारकर फरार हुए सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर के खिलाफ टीम के एक सदस्य पीएसआई मनीष कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था,और बदमाश के खिलाफ दो अन्य मुकदमों की जानकारी भी सामने आई है जो धोखाधड़ी से संबंधित है।
Comments
comment
date
latest news
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस टीम ने सीएम का किया स्वागत सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस टीम ने सीएम का किया स्वागत सम्मान