News :
25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां* 3 अफ्रीका देशों के राजनयिकों ने की डीजीपी से मुलाकात रानीपोखरी के पॉलीटेकनिक कॉलेज के 31 छात्रों का किया यूरिन टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव चरस व मसालेदार और देशी शराब तस्करी करते 3 अभियुक्त गिरफ्तार सात माह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद 15 होमगार्ड हवलदार प्रशिक्षक हुए पास आउट मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव रहेगा अमर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*

नकली नोटों का सरगना चढ़ा पिथौरागढ़ पुलिस के हत्थे

  • Share
नकली नोटों का सरगना चढ़ा पिथौरागढ़ पुलिस के हत्थे

shikhrokiawaaz.com

04/14/2025


पिथौरागढ़:पुलिस कप्तान रेखा यादव के कुशल मार्गदर्शन में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस को नकली करंसी के मामले में एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
बीती 4 अप्रैल को थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा मल्ली कुचिया, बलुवाकोट में नकली नोटों के साथ 04 अभियुक्तों को कुल 29 हजार की नकली करंसी के साथ गिरफ्तार किया गया था व अभियुक्तों की स्विफ्ट कार को भी सीज किया गया था।
उक्त प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक अम्बी राम द्वारा की जा रही है, विवेचना के दौरान अभियुक्त वसीम खान पुत्र नसीम खान निवासी सेवनपुर,थाना सहावर, जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश का नाम प्रकाश में आया।
जिस क्रम में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस व एसओजी की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया,जिस पर सर्विलांस की मदद से अभियुक्त वसीम खान को शारदा बैराज रोड, टनकपुर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 500 के 04 नकली नोट भी बरामद किए गए,उक्त अभियुक्त नेपाल भागने की फिराक में था, किंतु पुलिस की सतर्कता और तत्परता के चलते समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक अम्बी राम,
उपनिरीक्षक मनोज पाण्डे प्रभारी, एसओजी,कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल एसओजी,कमल तुलेरा सर्विलांस शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
13.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

13.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार