News :
डीएम के प्रयासों के बूते मसूरी को जल्द मिलेंगी 40 और गोल्फ कार्ट महंगी बाइकों के शौक ने पहुँचाया सलाखों के पीछे पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान: डीजीपी 22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट प्रदर्शन व रैलियों के चलते बाधित होने वाले मार्गो का कप्तान प्रमेन्द्र ने किया निरीक्षण, रैलियों में सुरक्षा व्यवस्थाओं के पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश प्रदर्शन व रैलियों के चलते बाधित होने वाले मार्गो का कप्तान प्रमेन्द्र ने किया निरीक्षण, रैलियों में सुरक्षा व्यवस्थाओं के पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश महाशिवरात्रि के अवसर पर कप्तान प्रमेन्द्र ने टपकेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण पूर्व एसएसपी अजय सिंह को दून पुलिस ने दी भावभीनी विदाई हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़: एसटीएफ ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने संभाली दून पुलिस की कमान

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

  • Share
22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

shikhrokiawaaz.com

02/15/2026


ऊखीमठ-: आज शिवरात्रि के महापर्व पर विश्वविख्यात भोलेनाथ के स्थल केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो गयी है, बाबा केदार धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 की सुबह 8 बजे के वृष लग्न के शुभ मुहूर्त में भक्तजनों के लिए खोल दिये जायेंगे।


आज रविवार को शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान केदारनाथ का शीतकालीन प्रवास ओंकारेश्वर मंदिर को साढ़े नौ क्विंटल फूलों से सुसज्जित किया गया व भोलेनाथ की पूजा अर्चना के उपरांत परंपरानुसार केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं मंदिर समिति सदस्यों, धर्माचार्यों,जन प्रतिनिधियों वेदपाठियों एवं पंचगाई हकहकूकधारियों, प्रशासन की उपस्थिति में शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंचांग गणना के पश्चात कपाटोद्घाटन की तिथि घोषित हुई, इसके साथ ही भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल-विग्रह डोली के प्रस्थान का शुभ मुहूर्त व दिन भी निकाला गया।  इस मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर में दानीदाताओं ने भंडारे आयोजित भी किया।

परंपरा अनुसार केदारनाथ का क्षेत्रपाल देवता माने जाने वाले भगवान भैरवनाथ की पूजा अर्चना के साथ भगवान केदार की डोली अपने धाम को प्रस्थान करेगी। जिसके अनुसार 18 अप्रैल को सर्वप्रथम भगवान भैरवनाथ की ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पूजा अर्चना की जाएगी। जिसके उपरांत अगले दिन 19 अप्रैल को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से फाटा  के लिए रवाना होगी। जिसके उपरान्त 20 अप्रैल को डोली अपने दूसरे विश्राम स्थल व पड़ाव गौरीकुंड व 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुचेंगी। जहाँ 22 अप्रैल की सुबह वृष लग्न के शुभ मुहूर्त पर सुबह 8 बजे के जायेगी केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये जायेंगे।इस यात्रा वर्ष केदारनाथ धाम में एम टी गंगाधर मुख्य पुजारी का दायित्व संभालेंगे, मदमहेश्वर धाम हेतु शिवशंकर लिंग व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ शिवलिंग पूजा व्यवस्था संभालने वाले बागेश लिंग अतिरिक्त व्यवस्था में रहेंगे। 
कपाट खुलने की तिथि घोषणा के साथ केदारनाथ धाम के नए रावल केदार लिंग के नाम की आधिकारिक घोषणा भी की गई। केदार लिंग केदारनाथ धाम के 325 वें रावल होंगे।

 
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के कार्यक्रम में उखीमठ पहुंचे श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के अवसर पर सभी देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी तथा बदरीनाथ -केदारनाथ सहित चारधाम यात्रा हेतु आमंत्रित किया। उन्होंने यात्रा तैयारियों के निर्देश दिए तथा कहा कि  केदारनाथ धाम की यात्रा आस्था, परंपरा और आजीविका का समन्वित स्वरूप है, जिसमें हक-हकूकधारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंदिर समिति परंपराओं और अधिकारों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के कुशल नेतृत्वशील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश में आगामी चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु समिति राज्य सरकार एवं प्रशासन के साथ समन्वय से कार्य कर रही है। 

इस बार की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ प्रारम्भ होगी ,जिसके बाद 22 अप्रैल को भगवान केदारनाथ व 23 अप्रैल को भगवान बद्रीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का पूर्णतः शुभारंभ हो जाएगा।


आज कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ऐश्वर्या रावत, चारधाम यात्रा मुख्य सलाहकार बीडी सिंह उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, प्रह्लाद पुष्पवान, सहित बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, उपजिलाधिकारी अनिल रावत, नगरपंचायत अध्यक्ष कुब्जा पुष्पवान,ब्लाक प्रमुख पंकज शुक्ला श्री  केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी संतोष त्रिवेदी, पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत जिलापंचायत सदस्य अमित मैखंडी,प्रीति पुष्पवान,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, औंकार शुक्ला, यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवान, पूर्व ईओ आरसी तिवारी, फार्मेसी प्रभारी डा हर्षवर्धन बेंजवाल,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी, श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी किशन त्रिवेदी, प्रमोद बगवाड़ी,विपिन तिवारी, जेई विपिन कुमार दफेदार विदेश शैव दीपक पंवार, कुलदीप धर्म्वाण कर्मचारी हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहित समाज एवं सैकड़ों श्रद्धालु जन मौजूद रहे।
Comments
comment
date
latest news
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए कोटेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस के स्तर से की गयी हैं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए कोटेश्वर महादेव मंदिर में पुलिस के स्तर से की गयी हैं चाक-चौबंद व्यवस्थाएं