News :
नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; फिल्म जगत में शोक की लहर बारिश के पानी के छींटे पड़ने को लेकर भिड़े दो पक्ष, 4 गिरफ़्तार व्हाट्सएप पर आया आरटीओ चालान बना ठगी का जाल,4.40 लाख उड़ाने वाला साइबर ठग गुजरात से गिरफ्तार* बैंक में बंधक जमीन बेचकर 40 लाख की धोखाधड़ी, डेढ़ साल से फरार दो इनामी गिरफ्तार* दून पुलिस ने बुजुर्गों के घर जाकर बांटा उनका दुख-दर्द, दिलाया हर कदम साथ खड़े रहने का भरोसा तेज आंधी से देहरादून में हड़कंप, रिस्पना पुल से लेकर एसपी सिटी ऑफिस तक नुकसान भाजपा पार्षद के घर मे चोरी करने वाले नेपाली गैंग का 1 सदस्य गिरफ्तार नशे के लिए बंद घर मे सेंधमारी कर उड़ाए 8 लाख के गहने, गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी में की विशेष पूजा देहरादून में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, महज़ 300 रूपये के लिए कर डाली हत्या

कोटद्वार में भटक रही उत्तर प्रदेश की बुजुर्ग महिला को जनपद की “ऑपरेशन स्माइल” टीम ने सकुशल परिजनों को सौंपा*

  • Share
कोटद्वार में भटक रही उत्तर प्रदेश की बुजुर्ग महिला को जनपद की “ऑपरेशन स्माइल” टीम ने सकुशल परिजनों को सौंपा*

shikhrokiawaaz.com

07/01/2024


कोटद्वार:पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन स्माइल टीम तगातार बिछड़ों को उनके परिजनों से मिला रही है।
गौरतलब है कि गुमशुदाओं की तलाश हेतु पूरे प्रदेश में 2 माह का “ऑपरेशन स्माइल” चलाया जा रहा है,जिस क्रम में कल रविवार को जनपद की ऑपरेशन स्माइल टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि एक बुजुर्ग महिला जो असहाय अवस्था में कौडिया से आगे बीईएल रोड़ की तरफ सड़क किनारे अकेली बैठी है। उक्त सूचना पर ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा तत्काल कौड़िया बीईएल रोड़ पहुँचकर बुजुर्ग महिला से पूछताछ की गई तो महिला कुछ भी बताने में असमर्थ थी, जिसपर महिला को सुरक्षा की दृष्टी से पुलिस के कौडिया चैक पोस्ट पर लाया गया जहाँ पर पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग माता से मित्रता पूर्ण माहौल में वार्ता की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि वह नजीबाबाद में गन्ना मिल के पास रहती है जिस पर पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर बुजुर्ग माता के परिजनों से सम्पर्क किया गया तो उनकी बेटी शबाना ने बताया कि महिला का नाम मकसूदन पत्नी स्वर्गीय साबिर, निवासी गन्ना मिल, लुक धारी नजीबाबाद, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हैं। साथ ही बताया कि उनकी माता बिना बताये घर से चली गयी थी इन्हें न तो दिखाई देता है और ना ही सुनाई देता है हमारे द्वारा इनकी काफी तलाश की गयी पर  उनका कुछ पता नहीं चल पाया।जिस पर पुलिस टीम द्वारा परिजनों को कौड़िया चैक पोस्ट पर बुलाकर उक्त बुजुर्ग माता जी को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
Comments
comment
date
latest news
नेपालियों के पास पुलिस ने बरामद 30 किलोग्राम मांस को पुलिस ने किया नष्ट

नेपालियों के पास पुलिस ने बरामद 30 किलोग्राम मांस को पुलिस ने किया नष्ट