News :
बाइक साइड करने को लेकर कार सवार से मरपीट करने वाले 4 युवक गिरफ्तार छात्र जीवन का चोला ओढ़े आपराधिक घटनाओ में लिप्त छात्रो के खिलाफ कार्यवाही,98 छात्रो का रिपोर्ट कार्ड कॉलेजो में भेजा राखी लेकर एसएसपी दून के पास पहुंचे नन्हे कदम, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा नशे की लत ने तीन युवाओं को पहुँचाया जेल जुलाई की अपराध समीक्षा गोष्ठी में एसएसपी नवनीत सिंह ने दिए सख्त निर्देश* *दो घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर रामनगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा* *दो घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर रामनगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा* चमोली पुलिस के जवान जितेन्द्र ने जीता बॉडी बिल्डिंग का खिताब किया जनपद का नाम रोशन सहसपुर में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर, आधुनिक मशीनों से लैस होगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर कप्तान उत्तरकाशी ने ली मासिक अपराध बैठक,63 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

मॉरीशस के यात्रियों की गाड़ी के ब्रेक हुए फेल, पुलिस ने की यात्रियों की सहायता

  • Share
मॉरीशस के यात्रियों की गाड़ी के ब्रेक हुए फेल, पुलिस ने की यात्रियों की सहायता

shikhrokiawaaz.com

05/13/2026


टिहरी-:  मॉरीशस से आये 12 यात्रियों को लेकर चारधाम यात्रा पर जा रहे ट्रैवलर के दुगड्डा क्षेत्र में अचानक ब्रेक फेल हो गए, ड्राइवर द्वारा सूझबूझ से हैंड ब्रेक मार यात्रियों की जान बचाई गयी। घटना की सूचना पर दुगड्डा पुलिस द्वारा यात्रियों को सुरक्षित गाड़ी से बाहर निकाल उन्हें चौकी लाया गया व उनकी गाड़ी सही करवाकर उन्हें उनके गंतव्य को रवाना किया गया।


कल मंगलवार को मॉरीशस से आये 12 यात्रियों को लेकर आये एक टेंपो ट्रैवलर संख्या एचआर 55 एक्यू 8209, चारधाम यात्रा के अंतर्गत गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के दर्शन करने के उपरांत बद्रीनाथ एवं केदारनाथ धाम की ओर जा रहे थे। इस बीच यात्रियों की गाड़ी दोपहर लगभग ढाई बजे चौकी दुगड्डा क्षेत्र के पास वाहन का अचानक ब्रेक फेल हो गया। चालक द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए हैंड ब्रेक के माध्यम से वाहन को नियंत्रित किया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

वहीं इस घटना की घटना की सूचना मिलते ही चौकी दुगड्डा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची व वाहन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर चौकी लगाया गया। पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए मोटर मैकेनिक को मौके पर बुलाकर वाहन के ब्रेक सही करवाए गए। इसके उपरांत सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान पर रवाना किया गया।

मॉरीशस से आए यात्रियों द्वारा टिहरी पुलिस द्वारा यात्रियों की सहायता के लिए किए गए फौरन कार्यवाही, सहायता, संवेदनशीलता एवं मानवता का आभार व्यक्त किया गया।
Comments
comment
date
latest news
किसी अपराध की घटना के साक्ष्यों को सुरक्षित रखने हेतु पुलिस कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

किसी अपराध की घटना के साक्ष्यों को सुरक्षित रखने हेतु पुलिस कर्मियों को दिया प्रशिक्षण