News :
विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई

नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर कर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर कर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/13/2024


देहरादून:कोतवाली डोईवाला क्षेत्र से नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ़्तार किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 1 जून को शिकायतकर्ता निवासी डोईवाला द्वारा कोतवाली डोईवाला पर शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गयी है,जिसका संभवतः किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है।  उक्त घटना को देखते हुए नाबालिग की बरामदगी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी के फलस्वरूप कल बुधवार को कस्बा बैराड जनपद शिवपुरी मध्य प्रदेश से अभियुक्त आकाश(उम्र22)पुत्र पन्ना निवासी निवासी ग्राम सुमावाली थाना सुमावाली तहसील जौरा, जिला मुरैना, म0प्र0 हाल पता- बैराड जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश,को गिरफ्तार कर अभियुक्त के पास से 15 वर्षीय नाबालिक अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।अभियुक्त द्वारा अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए घटना को अंजाम देकर अपहृता को बहला-फुसलाकर अपने साथ बैराड जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश ले गया था।
Comments
comment
date
latest news
डोभाल चौक फायरिंग मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार,2 अभियुक्त गाड़ी छोड़ अशारोड़ी के जंगलों में फरार,तलाश जारी

डोभाल चौक फायरिंग मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार,2 अभियुक्त गाड़ी छोड़ अशारोड़ी के जंगलों में फरार,तलाश जारी