News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/29/2024


थलीसैंण:जनपद में अपराधों पर रोकथाम के लिए पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार अपराधियों को जेल भेज रही है।
जानकारी के अनुसार बीती 24 नवम्बर को बीरोंखाल की एक स्थानीय महिला द्वारा थाना थलीसैंण पर अपनी नाबालिग पुत्री (उम्र14)के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना दी गई थी।
उक्त घटना को देखते हुए पुलिस कप्तान पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही कर गुमशुदा को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस क्रम में थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि गुमशुदा बालिका को उनके गांव के पास का एक युवक पुष्पेन्द्र रावत भगा कर ले गया है। पुलिस टीम द्वारा कुशल पतारसी सुरागरसी कर सर्विलांस की मदद ली गयी तो उक्त दोनों का भिवाड़ी राजस्थान में होना प्रकाश में आया।
पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को भिवाड़ी, राजस्थान से पुष्पेन्द्र रावत के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। साथ ही पीड़िता के दिये गये बयानों व साक्ष्य संकलन के आधार पर पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी,पुलिस द्वारा अभियुक्त पुष्पेन्द्र रावत को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Comments
comment
date
latest news
देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, निकाली गई कईं झांकियां

देहरादून परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने ली परेड की सलामी, निकाली गई कईं झांकियां