News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

अपने शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देते थे लूट को अंजाम

  • Share
अपने शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देते थे लूट को अंजाम

shikhrokiawaaz.com

06/21/2024


देहरादून: बीती गुरुवार को महिला के साथ हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
कल वादिनी बीना चौहान पत्नी लोकेंद्र चौहान निवासी दीपनगर, थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा थाना क्लेमेंटटाउन पर लिखित सूचना दी कि चंद्रबनी चौक पर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्ति उनका फोन छीनकर भाग गए हैं।  

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन को आवश्यक निर्देश देते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।  गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने व जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया। साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासो से मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कल आशारोडी बैरियर के पास चैकिंग के दौरान मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनो अभियुक्तों हिमांशु पुत्र रामकुमार निवासी दौड़वासी, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार, (उम्र 18 वर्ष) व अर्सलान पुत्र तासीन निवासी ग्राम शाहपुर, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड, (उम्र 18 वर्ष) को लूटे गये मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपने महंगे शौकोंको पूरा करने के लिये उक्त घटना को अंजाम दिया जाना बताया गया।
Comments
comment
date
latest news
आईपीएस श्वेता चौबे बनी टिहरी पुलिस कप्तान

आईपीएस श्वेता चौबे बनी टिहरी पुलिस कप्तान