News :
गंगोत्री धाम में कांवड़ियों की भारी भीड़, उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, एसपी ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान* कप्तान श्वेता पहुँची कंट्रोल रूम, सीसीटीवी, ड्रोन मॉनिटरिंग का लिया जायज़ा कार्यवाही: 18.32 ग्राम स्मैक तस्करी करते 1 अभ्यस्त तस्कर समेत 2 गिरफ्तार कार्यवाही: 18.32 ग्राम स्मैक तस्करी करते 1 अभ्यस्त तस्कर समेत 2 गिरफ्तार सीएम ने उत्तराखंडवासियों से किया स्वंत्रता दिवस पर घरो में तिरंगा फहराने का आवाहन अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने रचा नया कीर्तिमान, स्वनिर्मित इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल की सफल ट्रायल उड़ान* उफनती नदी में बह रहे युवक का पुलिस जवानों ने किया 'साहसिक' रेस्क्यू पौड़ी, टिहरी व दून पुलिस के समन्वय से हो रहा कांवड़ यात्रा मार्ग का कुशल संचालन: श्वेता समौण अगली पीढ़ी तें’ में सजी पहाड़ की संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों ने बिखेरी खुशबू पुलिस की तत्परता: मालवीय घाट पर भटकी दो वर्षीय बच्ची को सुरक्षित परिजनों से मिलाया*

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

  • Share
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

shikhrokiawaaz.com

10/11/2025


देहरादून:जनपद के सेलाकुई क्षेत्र में नाबालिग युवती को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले जाने व नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि सेलाकुई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उनके घर में पूर्व में किराए पर रहने वाला युवक तौकीर अंसारी उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत कार्य किया।
उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने थाना सेलाकुई की टीम को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
जिस क्रम में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, संदिग्ध की गतिविधियों की जानकारी जुटाई और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और आरोपी तौकीर अंसारी(उम्र20) पुत्र शाहिद मियां, निवासी ग्राम भंगा, थाना भंग, जिला पश्चिमी चंपारण, बिहार को भाऊवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया।




Comments
comment
date
latest news
4 चौकी प्रभारियों समेत 10 उपनिरीक्षको का तबादला

4 चौकी प्रभारियों समेत 10 उपनिरीक्षको का तबादला