News :
13 साल की बेटी की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव, पिता और साथी गिरफ्तार पुलिस ने सीनियर सिटीज़नो की शिकायतों का लिया संज्ञान, 21 मॉडिफाइड बुलेट समेत 3 चोपहिया सीज "किंग ऑफ उत्तराखंड" के हाथों में पड़ी दून पुलिस की हथकडी, साथी संग गिरफ्तार शनिवार देर रात दून पुलिस ने पटेलनगर-प्रेमनगर के हॉस्टल, पीजी में की चेकिंग रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर मंदिर में विधि-विधान से हुई श्री राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा जब बच्चों की ज़िद के आगे मां-बाप हार जाते हैं.. मोबाइल के दौर की बदलती पीढ़ी आपरेशन नाईट स्ट्राइक: देर रात अभियान में दून पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में 15 वाहन चालकों पर की स्ट्राइक शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 2 फरार बदमाश भी गिरफ्तार नकली दवाईयों का निर्माण, बिक्री करने वाला सरगना बिजनौर से गिरफ्तार नर्सिंग अधिकारी से नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला पिथौरागढ़ से गिरफ्तार

उच्च न्यायालय की रजत जयंती पर कोर्ट परिसर में आयोजित 'सोने की चिड़िया'कार्यक्रम में दिखी आदिकाल- रामायण- महाभारत काल की छटा

  • Share
उच्च न्यायालय की रजत जयंती पर कोर्ट परिसर में आयोजित 'सोने की चिड़िया'कार्यक्रम में दिखी आदिकाल- रामायण- महाभारत काल की छटा

shikhrokiawaaz.com

11/17/2025


देहरादून-: उच्च न्यायालय की रजत जयंती के अवसर पर कल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,बार एसोसिएशन व जागृति के साझे प्रयास से जागृति निदेशक अवि नन्दा ,सीनियर एडवोकेट द्वारा न्यू कोर्ट बिल्डिंग के प्रांगड़ में एक भव्य लाइट एंड साउंड शो -सोने की चिड़िया का मंचन किया गया ।

रजत जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला जज महेश चंद्र कोशिबा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अपर जिला जज मदन राम ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीमा डुँगराकोटि व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रिंकी साहनी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्यसूत्रधार कार्यक्रम अविनंदा द्वारा 90 मिनट की अवधि में आदिकाल से लेकर रामायण, महाभारत व वर्तमान समय तक के दौर के अनेक घटनाओं कहानियों का चित्रण के माध्यम से बताया, जिसे कलाकारों द्वारा मोहक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया।वहीं कहानियों की महत्वता को लाइटनिंग व स्टेज में अलग-अलग बैकग्राउंड में सुंदर चित्रण ने दर्शकों का कहानियों में बांधे रखा।

कार्यक्रम में खास तौर पर भारत की आज़ादी के बाद भी वर्तमान समय मे भी महिलाओ के साथ होती घरेलू हिंसा ,भ्रूण हत्या जैसी कई कुरीतियाँ प्रचलित को दिखाया गया व  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किस प्रकार से निशुल्क विधिक सहायता देकर जनता की सहायता की जा रही है, वह भी दर्शकों के बीच चित्रित किया। कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध प्रस्तुति देने वाले अधिकतम कलाकार बार एसोसिएशन देहरादून के सदस्यगण थे।कार्यक्रम की भव्यता का अधिवक्ता व आम जनता द्वारा प्रशंसा की गई।
Comments
comment
date
latest news
ऑपरेशन स्माइल बनी उम्मीद की किरण, दो साल बाद मिला लापता बच्चा*

ऑपरेशन स्माइल बनी उम्मीद की किरण, दो साल बाद मिला लापता बच्चा*