News :
अंकिता भंडारी मामले में गर्मागर्मी का माहौल, गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता 17 वर्षो से फरार कुख्यात ईनामी डकैत पश्चिम बंगाल से गिरफ़्तार जनता की समस्याओं पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश उत्तराखंड में 36 नए नायब तहसीलदारों को मिली जिम्मेदारी 204 दिनों की कठिन ड्यूटी, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा केदारनाथ यात्रा के बाद पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान 4.100 किलो चरस बरेली ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार 2 नशा तस्कर 8 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार हरिद्वार में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार गुरुद्वारे में मत्था टेक सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद, प्रदेश की खुशहाली की कामना झनकइया मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, सीएम ने की बड़ी घोषणा

अंकिता भंडारी मामले में गर्मागर्मी का माहौल, गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता

  • Share
अंकिता भंडारी मामले में गर्मागर्मी का माहौल, गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता

shikhrokiawaaz.com

11/25/2026




देहरादून: वर्ष 2022 में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले पर हाल ही में पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य की प्रेस वार्ता होने के बाद अब यह मामला फिर एक बार तूल पकड़ता हुआ नज़र आ रहा है जिसे लेकर राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में अंकिता भंडारी के माता पिता धरने पर बैठ गए हैं। जिसमे उनके साथ तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर अंकिता भंडारी के माता पिता को समर्थन दिया। अंकिता भंडारी के माता-पिता ने जहां एक ओर अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए वीआईपी के खुलासे की बात कही, वहीं मुख्य आरोपित पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य द्वारा की गई प्रेस वार्ता और उसमें ऑनलाइन चैट को सार्वजनिक करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। वहीं इस बीच कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी की मौत के 4 साल बाद उसके चरित्र पर आरोप लगाना निंदनीय है और हम धामी सरकार से जानना चाहते हैं कि विनोद आर्य को अंकिता भंडारी की वो ऑनलाइन चैट कैसे मिली। इस दौरान अंकिता भंडारी के माता पिता के साथ परी फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता भयाना भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि विनोद आर्य ने प्रेस वार्ता में जिस तरह से न्यायालय की कार्यवाहियों से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक किया है वह पूरी तरह से गैरकानूनी है। लेकिन बीते 4 से 5 दिनों से हम लगातार पुलिस थाने कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अंकिता भंडारी के माँ बाप का समर्थन देते हुए विनोद आर्य की गिरफ़्तारी की माँग की।





Comments
comment
date
latest news
ननकानी गारमेंट्स के तृतीय तल के गोदाम पर लगी आग, माल जलकर राख

ननकानी गारमेंट्स के तृतीय तल के गोदाम पर लगी आग, माल जलकर राख