News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

टिहरी पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

  • Share
टिहरी पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/23/2025


मुनिकीरेती:जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर वाहन चोरी का खुलासा करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बीती 21 अगस्त को थाना मुनिकीरेती में शिकायतकर्ता अरूण धीमान पुत्र देवेन्द्र धीमान निवासी- गली न0 22 शिवाजीनगर थाना ऋषिकेश देहरादून द्वारा खारास्रोत ठेके के पास से मोटर साइकिल न0 यूके07वाई7294 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
उक्त घटना के जल्द से जल्द खुलासे हेतु उक्त घटना की विवेचना उ0नि0 राजेन्द्र सिंह रावत चौकी प्रभारी कैलाशगेट को सौंपी गई व साथ ही थाना मुनिकीरेती पर एक पुलिस टीम का गठन भी किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति प्रकाश में आया, उक्त संदिग्ध व्यक्ति के सम्बन्ध में गहन पतारसी सुरागरसी करते हुये अभियुक्त मुकुल पुत्र(उम्र24)नौबहार निवासी- ग्राम शाहपुर रतन थाना किरतपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल निवासी- गुर्जर प्लांट गुमानीवाला श्याामपुर ऋषिकेश,को थाना मुनिकीरेती क्षेत्र से चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त मुकुल शातिर किस्म का अपराधी है,अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बिजनौर, मुरादाबाद में चोरी व अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उ0नि0 राजेन्द्र सिंह रावत,का0 राजीव कुमार,कौशल राठौर,अरविन्द कुमार व सीआईयू से अ0उ0नि0 सुुन्दरलाल व का0 नजाकत अली शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखण्ड पुलिस की जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखण्ड पुलिस की जवान ने बढ़ाया प्रदेश का मान