News :
देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 29 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले थाना दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस ने सुनीं शिकायतें और दिए समाधान के भरोसे* साइबर अपराधों पर टिहरी पुलिस का सख्त रुख, लापरवाही पर एसएसपी श्वेता चौबे ने दिखाई सख्ती *नशे की लत में कबाड़ी ने छीना मोबाइल, गिरफ्तार* *नशे की लत में कबाड़ी ने छीना मोबाइल, गिरफ्तार* उत्तरकाशी के रुद्रेश्वर महादेव मेले में लगा श्रद्धालुओं का जमावड़ा पांच दिन से लापता युवती को एसडीआरएफ ने घने जंगल से सकुशल किया बरामद विदेशी करेंसी और जेवरात चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा,दो अपराधी गिरफ्तार बीआरओ से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई की 05 जगहों पर एक साथ रेड हर्षिल में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का एसपी उत्तरकाशी ने किया निरीक्षण

साइबर अपराधों पर टिहरी पुलिस का सख्त रुख, लापरवाही पर एसएसपी श्वेता चौबे ने दिखाई सख्ती

  • Share
साइबर अपराधों पर टिहरी पुलिस का सख्त रुख, लापरवाही पर एसएसपी श्वेता चौबे ने दिखाई सख्ती

shikhrokiawaaz.com

07/08/2026

टिहरी गढ़वाल:जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान श्वेता चौबे ने राज्यव्यापी "ऑपरेशन साइबर सुरक्षा" के तहत ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जनपद के सभी थाना प्रभारियों, साइबर सेल और संबंधित अधिकारियों के कार्यों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया।
समीक्षा के दौरान साइबर शिकायतों के निस्तारण, ई-ज़ीरो एफआईआर, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल,1930 हेल्पलाइन, मनी रिटर्न मैकेनिज्म और अन्य साइबर मॉड्यूल की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान कुछ मामलों में शिकायतों को समय पर एफआईआर में परिवर्तित न किए जाने तथा साइबर ठगी के शिकार लोगों की धनराशि वापस कराने में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि साइबर मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि 1930 हेल्पलाइन और एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए, पात्र मामलों में बिना देरी एफआईआर दर्ज की जाए तथा एमआरएम के माध्यम से पीड़ितों की अधिकतम धनराशि सुरक्षित कर जल्द से जल्द वापस कराई जाए। साथ ही जीआरएम से जुड़े अकाउंट फ्रीज, अनफ्रीज और अन्य लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में ई-ज़ीरो एफआईआर के शीघ्र रूपांतरण, साइबर हॉटस्पॉट की निगरानी, बच्चों से जुड़े ऑनलाइन यौन शोषण और साइबर स्लेवरी जैसे गंभीर अपराधों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा लंबित विवेचनाओं, आरोप पत्र, गिरफ्तारी, नोटिस और वारंट जैसी कानूनी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।
बैठक के अंत में एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में साइबर मामलों की नियमित समीक्षा करने, सभी पोर्टलों पर अद्यतन जानकारी बनाए रखने और प्रत्येक शिकायत के समयबद्ध निस्तारण की जिम्मेदारी स्वयं लेने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक लंबित मामले पाए गए तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
उत्तराखण्ड एसटीएफ व डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्यूनिकेशन एवं आई4सी गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्यवाही

उत्तराखण्ड एसटीएफ व डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्यूनिकेशन एवं आई4सी गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्यवाही