News :
प्रेमनगर क्षेत्र में कूड़े के ढेर पर मिला महिला का शव, हत्या की आशंका दून पुलिस ने छात्रों को बताए यातायात के नियम, हेलमेट पहनने की करी अपील देहरादून में नवनियुक्त सीडीओ दीपक सैनी ने संभाला कार्यभार देहरादून में स्कूली वाहनों की जांच में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल पीआरडी जवानों ने भरी हुंकार, सरकार से 365 दिन रोजगार देने की मांग चारधाम परियोजना और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट की मुख्य सचिव ने की समीक्षा यूकेएसएसएससी ने निकाली 1694 वर्दीधारियों सिपाही के पद पर भर्ती दून पुलिस की अपील- हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें! आदि गौरव महोत्सव में जनजातीय समुदाय के कलाकारों ने दिखाई अपनी संस्कृति और परंपराओं की झलक "कैप्टेन कूल" ने क्रिकेट को कहा अलविदा, अब बल्ले के मैदान में नही आएंगे नज़र

नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

  • Share
नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/08/2025


गोपेश्वर-:  शिक्षा के मंदिर में ज्ञान देने वाले एक शिक्षक ने अपनी ही एक नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी,पुलिस ने आरोपी  शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

कल सोमवारको कोतवाली गोपेश्वर में क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने उनकी नाबालिक बेटी के स्कूल के शिक्षक देवेन्द्र चन्द्रवाल के खिलाफ उनकी बेटी के साथ छेडखानी, गलत तरीके से छूने व गंदी गंदी बाते करने के संबंध में एक लिखित तहरीर दी। वादी की तहरीर के आधार पर गोपेश्वर पुलिस ने अभियुक्त शिक्षक देवेन्द्र चन्द्रवाल के खिलाफ धारा 75 बीएनएस व 9/10 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया।

मामले में महिला विवेचक शिखा तेग्रवाल द्वारा अभियुक्त के खिलाफ जांच करते हुए कल सोमवार को ही गोपेश्वर पुलिस द्वारा  मुखबिरी तंत्रो की सहायता से अभियुक्त देवेन्द्र चन्द्रवाल को गोपेश्वर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को खबर लिखे जाने तक न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
Comments
comment
date
latest news
 शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले टले, नए सिरे से जारी होगी एसओपी, फिर से मांगे जाएंगे आवेदन

शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले टले, नए सिरे से जारी होगी एसओपी, फिर से मांगे जाएंगे आवेदन