News :
डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर

नीलकंठ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10.40 लाख श्रद्धालुओं ने किए जलाभिषेक

  • Share
नीलकंठ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 10.40 लाख श्रद्धालुओं ने किए जलाभिषेक

shikhrokiawaaz.com

08/05/2026


ऋषिकेश: श्रवण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान नीलकंठ महादेव धाम में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु लगातार धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और दर्शन कर रहे हैं। अब तक 10 लाख 40 हजार से अधिक श्रद्धालु मंदिर में जलाभिषेक एवं दर्शन कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने यात्रा 
 मार्ग, पार्किंग स्थल, पैदल मार्ग तथा मंदिर परिसर में व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की हैं। भीड़ नियंत्रण, ड्रोन एवं सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन सहायता और अन्य व्यवस्थाओं के माध्यम से यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

यात्रा के दौरान संचालित खोया- पाया केंद्रों और विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता से अब तक 50 से अधिक बिछड़े 
श्रद्धालुओं, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं , को सकुशल खोजकर उनके परिजनों से मिलाया गया है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित 
 दिशा-निर्देशों का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं सहायता केंद्रों से तुरंत संपर्क करें।
Comments
comment
date
latest news
नरकोटा में एक आल्टो खाई में गिरी, 3 घायलो को पहुँचाया अस्पताल

नरकोटा में एक आल्टो खाई में गिरी, 3 घायलो को पहुँचाया अस्पताल