News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

नीलकंठ महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटी पौड़ी पुलिस

  • Share
नीलकंठ महादेव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था संभालने में जुटी पौड़ी पुलिस

shikhrokiawaaz.com

06/15/2026


पौड़ी:श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस कर्मी लगातार निगरानी और सहायता कार्यों में जुटे हुए हैं।
मंदिर परिसर, पैदल मार्गों, पार्किंग स्थलों तथा अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की टीमें लगातार पैदल गश्त कर रही हैं। इसके अलावा यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने, भीड़ नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने और जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सहायता करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की सतर्कता और लगातार मौजूदगी के चलते श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित माहौल में भगवान नीलकंठ महादेव के दर्शन का अवसर मिल रहा है।
पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है,इसी उद्देश्य से मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु अपनी धार्मिक यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुखद अनुभव के साथ पूर्ण कर सके।
Comments
comment
date
latest news
पांच घंटे तक युवक को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 43 लाख,1 गिरफ्तार

पांच घंटे तक युवक को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 43 लाख,1 गिरफ्तार