News :
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 02 शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार बबीता पांडे मामले में सोशल मीडिया में फैल रही भ्रामक खबरो के विरुद्ध पुलिस ने आमजनता को चेताया टिहरी में होटल-रिसॉर्टों का हुआ फायर ऑडिट, कर्मचारियों को दिए अग्नि सुरक्षा के प्रशिक्षण* नशे के खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस का अभियान तेज, अवैध भांग की खेती की नष्ट एआई युग में मैकेनिकल इंजीनियरिंग करियर का भविष्य: मशीनों से बुद्धिमान प्रणालियों तक नगरासू गुरुद्वारे की छत पर चढ़े 2 निहंग भी नीचे उतरे, स्थानीय युवको के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज 6 करोड़ 75 लाख की ठगी करने वाला कुख्यात भूमाफिया गिरफ्तार गणेश जोशी ने दी महान शिक्षाविद डॉ0श्यामा प्रसाद को श्रद्धांजलि बरसात के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में पहुँचा 3 माह का राशन,1 जुलाई से वितरण शुरू शान्ति भंग करने वालो को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण

  • Share
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने किया मतदेय स्थलों का निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

04/19/2024


पिथौरागढ़: लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव- 2024 को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस चप्पे- चप्पे पर नजर बनाये हुए है।चुनाव में सुरक्षा व्यवस्थाओं व निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था/ शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से मतदान केन्द्रों का जायज़ा लेने के लिए पुलिस अधीक्षक लगातार मतदेय स्थलों का भ्रमण कर रही है। साथ ही साथ  ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी जनपद की सीमाओं पर लगातार सघन निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों, जिला पशुधन कार्यालय पिथौरागढ़, अधीक्षण अभियंता कार्यालय, तृतीय वृत्त लो0नि0वि0 पिथौरागढ़, जिला उद्यान अधि0 कार्यालय, रा0प्रा0वि0 टकाना, लो0नि0वि0/ वि0यां0 खण्ड पिथौरागढ़, पौण, पपदेव, हुड़ेती, रा0प्रा0वि0 रई, तिलढुकरी, भदेलवाड़ा, सातसिलिंग,, रोड़ीपाली, नैनी, बस्ते, धनौड़ा, पण्डा, ऐंचोली, टकाना, धारी-धमौड़, गुरना, जी.आई.सी. आदि मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ड्यूटी में नियुक्त सुरक्षा कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए सतर्कतापूर्वक अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने तथा दिव्यांगजनों व बुजुर्गों की मदद करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। 
             इसके अतिरिक्त ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने व मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।
Comments
comment
date
latest news
मृतकों से जुड़े रजाई-गद्दों की अवैध बिक्री का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

मृतकों से जुड़े रजाई-गद्दों की अवैध बिक्री का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़