News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

पुलिस लाईन में नियुक्त कांस्टेबल का आकस्मिक निधन

  • Share
पुलिस लाईन में नियुक्त कांस्टेबल का आकस्मिक निधन

shikhrokiawaaz.com

04/14/2024


देहरादून-: पुलिस लाईन देहरादून में नियुक्त कांस्टेबल गोपेंद्र पाल का आज इंद्रेश अस्पताल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। दिवंगत कांस्टेबल का बीती 7 अप्रैल को अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनों द्वारा उन्हें महंत इंद्रेश में भर्ती करवाया था।

पुलिस कप्तान अजय सिंह द्वारा कांस्टेबल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर इस दुख की घड़ी में पुलिस प्रशासन हर स्तर पर दिवंगत के परिवार के साथ खड़े होने का भरोसा दिलाया है तथा दुख की इस घडी में पुलिस परिवार के हर कदम पर परिजनों के सहयोग के लिए खड़े रहने का भरोसा दिलाया।  

दिवंगत कांस्टेबल गोपेंद्र पाल वर्ष 2006 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। दिवंगत गोपेंद्र पाल जी मूल रूप से कनखल हरिद्वार के निवासी थे तथा वर्तमान में पुलिस लाईन देहरादून में रह रहे थे।
Comments
comment
date
latest news
आशा कार्यकर्ताओं ने किया सीएम आवास कूच

आशा कार्यकर्ताओं ने किया सीएम आवास कूच