News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

केदारनाथ धाम में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन

  • Share
केदारनाथ धाम में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का सफल आयोजन

shikhrokiawaaz.com

09/17/2025


स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अवसर पर सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के तत्वावधान में आज शुक्रवार को  केदारनाथ धाम में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केदारनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता शपथ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित जनसमुदाय ने स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया,शपथ ग्रहण के उपरांत केदारपुरी क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर सफाई कार्मिकों, जिन्हें कार्यक्रम के नायक के रूप में सम्मानित किया गया, ने अपने परिश्रम और समर्पण से सभी को प्रेरित किया। 
इसके साथ-साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस बल ने भी सक्रिय योगदान दिया,सामूहिक प्रयास से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ और सुव्यवस्थित स्वरूप में दिखाई दिया।
उक्त अभियान का उद्देश्य न केवल केदारनाथ धाम को स्वच्छ बनाए रखना था, बल्कि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।
इस अभियान ने यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
Comments
comment
date
latest news
शासन ने किया 25 आईएएस के कार्यभार में बड़ा फेरबदल

शासन ने किया 25 आईएएस के कार्यभार में बड़ा फेरबदल