News :
महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन पुलिस व मेडिकल टीम ने प्रेमनगर के निजी शिक्षण संस्थान में किया औचिक निरीक्षण, 115 छात्रो को किया मेडिकल आगामी त्योहारों में सुरक्षा के दृष्टिगत जवेर्ल्स को एसपी सिटी ने दिया सायरन लिहाज व पैनिक बटन लगाने के निर्देश उत्तराखंड में स्थापित हुई 29 हज़ार से अधिक एमएसएमई यूनिट,1 लाख 27 हज़ार युवाओं को मिला रोजगार:धामी युवक का अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार गिरफ्तार* देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में 05 -11 अक्टूबर तक लगा है सरस फ़ूड फेस्टिवल एसआईआर में अनियमितताओं व सीईसी हटाओ की मांग पर गरजी कांग्रेस, किया पुतला दहन देहरादून में एक साथ कई आंदोलनों से गरमाया माहौल, सड़कों पर उतरे ग्राम प्रधान, कर्मचारी और कांग्रेस ऑनलाइन गेमिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.77 करोड़ की ठगी, राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार

मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन

  • Share
मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन

shikhrokiawaaz.com

10/08/2026


देहरादून: मानव तस्करी के खिलाफ एकजुट होकर कल एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा। पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, सम्बन्धित विभाग और विशेषज्ञ, पंतनगर में कल शामिल होंगे।

मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफ़िकिंग ) की रोकथाम, पीड़ितों के सुरक्षित रेस्क्यू, पुनर्वास तथा कानूनी अभियोजन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा कल 09 अक्टूबर 2026 को गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर, जनपद ऊधमसिंहनगर में एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन का उद्घाटन अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड वी मुरुगेशन द्वारा किया जाएगा। इससे पूर्व आज पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती द्वारा आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मानव तस्करी के अंतर-राज्यीय एवं सीमावर्ती आयामों को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन में पुलिस के साथ विभिन्न संबंधित विभागों, सुरक्षा बलों, न्यायिक व्यवस्था एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। सम्मेलन में लगभग 200 अधिकारी एवं विशेषज्ञ प्रतिभाग करेंगे।

सम्मेलन में ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, देहरादून एवं हरिद्वार सहित 08 जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, प्रदेश के सभी 13 जनपदों से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ए एच टी यू ) के नोडल अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिसकर्मी प्रतिभाग करेंगे।

भारत-नेपाल सीमा एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में मानव तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके साथ ही बाल संरक्षण एवं कल्याण तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न जनपदों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी (सीडब्लूपीओ), बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य एवं परिवीक्षा अधिकारी, श्रम विभाग के श्रम निरीक्षक, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी तथा अभियोजन को मजबूत बनाने के लिए वरिष्ठ लोक अभियोजक भी प्रतिभाग करेंगे। मानव तस्करी के पीड़ितों के बचाव एवं पुनर्वास के क्षेत्र में जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे प्रमुख गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओएस) एवं समाजसेवियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों में मानव तस्करी से जुड़े कानूनी प्रावधानों, आधुनिक अन्वेषण एवं विवेचना तकनीकों तथा पीड़ितों के बचाव एवं पुनर्वास में पुलिस, एनजीओ और नागरिक समाज की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

सम्मेलन का उद्देश्य उत्तराखण्ड में मानव तस्करी के नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए विभिन्न विभागों एवं संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय को और मजबूत करना, पीड़ितों के बचाव, संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए पीड़ित-केंद्रित व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी एवं सुरक्षा तंत्र को प्रभावी बनाना है। सम्मेलन में होने वाले विचार-विमर्श एवं प्राप्त सुझावों के आधार पर मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।




Comments
comment
date
latest news
गौकशी, पशु क्रूरता में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध 129 बीएनएसएस में मुकदमा

गौकशी, पशु क्रूरता में लिप्त अभियुक्तो के विरुद्ध 129 बीएनएसएस में मुकदमा