News :
8.50 ग्राम स्मैक संग महिला तस्कर गिरफ्तार 24.60 ग्राम स्मैक संग 1 हिस्ट्रीशीटर समेत 3 गिरफ्तार *नवोदय विद्यालयों को उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र बनाने पर जोर, मुख्य सचिव ने दिए सुधार के निर्देश* 21.91 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया सीएम धामी ने बलिदानी पुलिसकर्मियों को किया नमन, उत्तराखंड पुलिस के लिए 8 कल्याणकारी योजनाओ की घोषणा उत्तराखंड के विकास, रोजगार और महिला सशक्तीकरण पर सीएम धामी ने रखी सरकार की बात 1108 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के वीर जवानों का त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता:श्वेता चौबे दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले—सत्य और धर्म की हमेशा होती है जीत

माँ की हत्या करने वाला सौतेला बेटा गिरफ्तार

  • Share
माँ की हत्या करने वाला सौतेला बेटा गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/20/2024



कोटद्वार-: कोटद्वार में एक सौतेले बेटे ने अपने भाई के घर मे घुसकर भाई की पत्नी व अपनी सौतेली माँ के साथ मारपीट की व अपनी सौतेली माँ की चाकू मारकर हत्या कर दी।

कल शुक्रवार को मौ0 आजाद पुत्र स्व0 खलील अहमद, निवासी-आमपड़ाव, कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके भाई अशरफ और उसकी पत्नी नाजमा, साली नाजरा आदि ने उनके घर मे घुसकर उनकी  पत्नी व माता के साथ मारपीट की व उनकी माँ साहिदा( 55) की चाकू से वार कर हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा मामले मे अभियुक्त अशरफ आदि के खिलाफ धारा-103/3(5) /352 बीएनएस बनाम अशरफ आदि के विरुद्ध मामला दर्ज किया।


पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह के आदेश के बाद प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की धरपकड़ को अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया व अभियुक्त अशरफ(46)
निवासी-आमपडाव कोटद्वार थाना कोतवाली कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया अभियुक्त महिला का सौतेला बेटा था। पुलिस ने अभियुक्त के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है।
Comments
comment
date
latest news
इग्नू ने लांच किया

इग्नू ने लांच किया