News :
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों को बड़ी सौगात, हितों से जुड़ीं 8 अहम घोषणाएं कप्तान श्वेता ने किया शुक्रवार साप्ताहिक परेड का निरीक्षण,जवानो का बढ़ाया हौसला बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की शुरुआत,पहाड़ के 240 बाल वैज्ञानिकों को मिला मंच ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा पटेलनगर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों व अपराधियो के खिलाफ चलाया सत्यापन अभियान, 45 भवन स्वामियों के काटा चालान बाजार क्षेत्र में मारपीट करते 7 युवक गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ी 60 वर्षीय महिला, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद कोतवाली ज्वालापुर का एसपी सिटी दीपक सिंह ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन

रात्रि में हुई बारिश के चलते सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड मार्ग अवरुद्ध

  • Share
रात्रि में हुई बारिश के चलते सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड मार्ग अवरुद्ध

shikhrokiawaaz.com

06/27/2025


रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में रात्रि से लगातार हो रही बारिश के चलते सोनप्रयाग शटल पुल के समीप व मुनकटिया के पास स्लाइडिंग जोन वाले क्षेत्र में निरन्तर मलबा-पत्थर आने से मार्ग यात्रियों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बाधित रहा। सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी, परन्तु निरन्तर हो रही बारिश व ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर गिरने के कारण इन दोनों स्थान पर मार्ग खोले जाने में दिक्कतें आ रही है। मौसम के साफ होने व मलबा पत्थर के गिरने से रुकने के पश्चात सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के स्तर से दोनो छोरों से कार्य प्रारम्भ करते हुए इन दोनों जगहों पर मार्ग को पैदल चलने लायक बनाया गया। इस बीच पुलिस के स्तर से इन दोनों स्थानों के दोनों छोरों पर सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को रोकते हुए मार्ग के सुचारु होने पर उनको यात्रा मार्ग पर भेजा गया है व गौरीकुण्ड से वापस आने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग की तरफ लाया गया है। 
इन स्थानों पर मार्ग के खुलने व बन्द होने का सिलसिला लगातार बना हुआ है तथा सम्बन्धित कार्यदायी संस्था, प्रशासनिक अधिकारीगण व पुलिस के स्तर से अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए यात्रियों की आवाजाही करवायी जा रही है। जनपद पुलिस की श्री केदारनाथ धाम आ रहे श्रद्धालुओं से अपील है कि वे मौसम पूर्वानुमान सहित अतिरिक्त सतर्कता के साथ ही केदारनाथ धाम यात्रा पर आयें।
Comments
comment
date
latest news
बीकेटीसी को मिली क्लीन चिट पर धामी ने विपक्षियों को कहा वह भी कहे कि 'काम अच्छा हुआ है'

बीकेटीसी को मिली क्लीन चिट पर धामी ने विपक्षियों को कहा वह भी कहे कि 'काम अच्छा हुआ है'