News :
भारत दर्शन' पर उत्तराखण्ड पहुंचे नॉर्थ ईस्टर्न पुलिस अकादमी के प्रशिक्षुओं ने डीजीपी से की भेंट महिला के अपहरण के प्रयास में 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, 4 साथियों की तलाश जारी पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश* उत्तराखंड के 1.50 लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा नशा विरोधी संदेश उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, व्यास घाटी से हेमकुंड साहिब तक बिछी बर्फ की चादर दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार के लिए 9.60 लाख रुपये जारी* हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी, घांघरिया चौकी प्रभारी जवानो संग बर्फ हटाने में जुटे पुलिस तो सुन भी लेती हैं पर आप कब सुनोगे! 26 और 27 सितंबर को ख़राब मौसम के कारण प्रदेश के अधिकतम हिस्से में रेड अलर्ट पिथौरागढ़ में एफएसएसओ अधिकारियों का दो माह का फील्ड प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, व्यास घाटी से हेमकुंड साहिब तक बिछी बर्फ की चादर

  • Share
उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, व्यास घाटी से हेमकुंड साहिब तक बिछी बर्फ की चादर

shikhrokiawaaz.com

09/26/2026

देहरादून:उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सितंबर के महीने में मौसम ने करवट ली है। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से पहाड़ों का नजारा बदल गया है। पिथौरागढ़ की व्यास घाटी से लेकर चमोली के हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ क्षेत्र तक बर्फबारी की खबरें सामने आई हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछने से यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और भी आकर्षक हो गया है।
पिथौरागढ़ जिले की व्यास घाटी में स्थित गुंजी, नाभीढांग और आदि कैलाश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी दर्ज की गई है। कैलाश पर्वत के दर्शन के लिए प्रसिद्ध इस क्षेत्र में बर्फबारी के बाद पहाड़ों का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। वहीं, चमोली जिले के सतोपंथ क्षेत्र में भी बर्फबारी होने की जानकारी सामने आई है।
हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सितंबर के महीने में हुई इस बर्फबारी ने पहाड़ों पर सर्दियों के आगमन का एहसास कराना शुरू कर दिया है।
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में आए इस बदलाव का असर स्थानीय जनजीवन और पर्वतीय पर्यटन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मौसम की जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी जाती है।
Comments
comment
date
latest news
जिलाधिकारी की फटकार के बाद उपजिला चिकित्सालय तय सीमा से 15 दिन पूर्व संचालित

जिलाधिकारी की फटकार के बाद उपजिला चिकित्सालय तय सीमा से 15 दिन पूर्व संचालित