News :
जिलाधिकारी ने रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को लेकर अधिकारियों से 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट माँगी प्रताड़ना के बाद महिला की मौत, सुसाइड नोट से खुला राज; पति गिरफ्तार* पौड़ी में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी सख्त बीच सड़क झगड़ा, गाली गलौज करते 2 युवक गिरफ्तार पहाड़ी महिलाओं की पहचान बनेगा हिलान्स आउटलेट, डोईवाला में खुलेगा राज्य का प्रथम आउटलेट दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 पेटी अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार* *उत्तराखंड की नौनी सोसाइटी को मिला ‘नशा मुक्ति मित्र’ सम्मान* कर्णप्रयाग मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हरिद्वार में एसआईटी गठित हरिद्वार में ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क पर एसटीएफ का बड़ा प्रहार,एक और सदस्य गिरफ्तार डीएम , कप्तान ने पोंटा साहिब सीमा का किया निरीक्षण, स्थिति सामान्य

चोपता-तुंगनाथ में हुई बर्फबारी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा को बताई अपनी प्रतिबद्धता

  • Share
चोपता-तुंगनाथ में हुई बर्फबारी, रुद्रप्रयाग पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा को बताई अपनी प्रतिबद्धता

shikhrokiawaaz.com

01/23/2026


रुद्रप्रयाग:-  उत्तराखंड़ में आज शुक्रवार को बंसत पंचमी के साथ ही 2026 की पहली बारिश व बर्फबारी हुई, जो निरंतर जारी है। जनपद रुद्रप्रयाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चोपता-तुंगनाथ में सुबह से ही भारी बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते पर्यटक लगातार तुंगनाथ- चोपता में भारी संख्या में पहुँच रहे है।

​पुलिस कप्तान रुद्रप्रयाग अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बर्फबारी का लुफ्त उठाने को रुद्रप्रयाग आये पर्यटकों को आश्वस्त किया है कि पुलिस बल पर्यटकों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु धरातल पर सक्रिय है। चौकी प्रभारी चोपता, सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चोपता और आसपास के क्षेत्रों में निरन्तर गश्त कर रही है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण सड़कों पर होने वाली फिसलन को देखते हुए वाहनों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभ दर्शन कराने हेतु पुलिस बल तैनात है।

पुलिस कप्तान रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने कहा है कि
​"जनपद रुद्रप्रयाग में शीतकालीन यात्रा और बर्फबारी का आनन्द लेने आ रहे सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का हम स्वागत करते हैं। उन्होमे कहा कि हमारी प्राथमिकता यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है। चोपता-तुंगनाथ जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण फिसलन बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए पुलिस टीम को हर समय मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने पर्यटन को आ रहे लोगो को विशेष आग्रह किया है कि वे 'अतिथि देवो भव:' की भावना के साथ-साथ देवभूमि की सांस्कृतिक मर्यादा का पूर्ण सम्मान करें। हुड़दंगबाजी या नशे का सेवन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण की संवेदनशीलता को देखते हुए स्वच्छता बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सुरक्षित रहें और जिम्मेदार पर्यटक बनें।"


​सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस द्वारा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निम्नलिखित बिंदुओं पर जागरुक एवं निर्देशित किया कि- 
• ​मर्यादा का पालन: धार्मिक और देवभूमि की मर्यादा बनाए रखने की अपील की गई है। तीर्थ स्थलों की पवित्रता का सम्मान करें।
• ​नशा निषेध: सार्वजनिक स्थानों और पर्यटन क्षेत्रों में नशे का सेवन पूर्णतः वर्जित है। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
• ​पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता: 'स्वच्छ भारत' अभियान के तहत पर्यटकों को कूड़ा-कचरा न फैलाने तथा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए हैं। हिमालयी पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
• ​बर्फबारी में सावधानी: पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित सुरक्षित क्षेत्रों में ही रहें और अनावश्यक जोखिम न उठाएं।
Comments
comment
date
latest news
डीएम व कप्तान ने किया 7 व 8 नवंबर के कार्यक्रमो का निरीक्षण

डीएम व कप्तान ने किया 7 व 8 नवंबर के कार्यक्रमो का निरीक्षण