News :
स्वतंत्रता दिवस को लेकर दून पुलिस अलर्ट, परेड ग्राउंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ₹55 लाख की साइबर ठगी में अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य अमृतसर से गिरफ्तार* निष्ठा व समर्पण से नीलकंठ कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न करवाने वाले जवानो को कप्तान ने किया सम्मानित 24 घंटे में झपटमारी का खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद 24 घंटे में झपटमारी का खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद डीएम व कप्तान ने लिया परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियां का जायज़ा *कांवड़ मेला समाप्ति के बाद गंगोत्री धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान* क्वीतड़ में पुलिस का जनसंवाद, सीमा क्षेत्र में एसएसबी के साथ संयुक्त गश्त इग्नू की कुलपति प्रो.उमा कांजीलाल ने किया देहरादून क्षेत्रीय केंद्र का दौरा रास्ता भटक डोईवाला पहुँचे नाबालिक को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलवाया

24 घंटे में झपटमारी का खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद

  • Share
24 घंटे में झपटमारी का खुलासा, एक लाख की अंगूठी बरामद

shikhrokiawaaz.com

08/12/2026


नैनीताल: जिले में वरिष्ठ नागरिक से हुई झपटमारी की घटना का मुखानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया,पुलिस ने उक्त मामले में 60 वर्षीय विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से झपटी गई पीली धातु की अंगूठी बरामद हुई है,जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है, घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की है।
जानकारी के अनुसार बीती 8 अगस्त को भूमिया बिहार,कुसुमखेड़ा निवासी महेंद्र चंद तिवारी के हाथ से अज्ञात व्यक्ति 6-7 ग्राम की सोने की अंगूठी झपटकर फरार हो गया था।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कप्तान नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। इसके बाद उसकी तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
11 अगस्त को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मुखानी थाना क्षेत्र से संदिग्ध व्यक्ति को बिना नंबर की स्कूटी के साथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से झपटी गई अंगूठी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान विनोद शर्मा(उम्र60) पुत्र स्वर्गीय संपूर्णानंद शर्मा, निवासी मोहल्ला गोजानी, थाना रामनगर, जिला नैनीताल,के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में लूट, झपटमारी और धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज हैं। इनमें थाना पंतनगर, क्लेमेंट टाउन देहरादून, मुखानी, बाजपुर और स्योहारा बिजनौर के मामले शामिल हैं। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटा रही है।
उक्त कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद,उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल राजेश जोशी शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
महिलाएं छेड़ने वाले, हुड़दंग करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही

महिलाएं छेड़ने वाले, हुड़दंग करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही