News :
केंद्र के आतंकियों के खिलाफ 'प्रहार' को प्रदेश में धरातल पर उतारने पर पुलिस दे बल:डीजीपी 122.14 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार आख़िर क्यों गणेश चतुर्थी के दिन चाँद देखना होता है निषेध उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, देहरादून को मिले नए एसपी सिटी और एसपी देहात महिला संग गांजा तस्करी करता डांस टीचर गिरफ्तार,5 किलो गांजा बरामद समाधान दिवस में 102 शिकायतें, ठगी से लेकर जमीन विवाद तक पहुंचे मामले अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 महिला नशा तस्करों सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार 4 पेटी देशी शराब संग 3 शराब तस्कर गिरफ्तार पत्नी से मारपीट व तीन तलाक देने वाला पति गिरफ्तार

122.14 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
122.14 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/15/2026


उधमसिंह नगर-: कुमाऊं परिक्षेत्र में नशे के खिलाफ एसटीएफ़ की ताबड़तोड़ कार्यवाही में कुमाऊं एस.ओ.टी.एफ. कुमाऊँ व कोतवाली किच्छा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 1 अभियुक्त को 122.14 ग्राम स्मैक संग गिरफ्तार किया है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराते हुए  कुमाऊं परिक्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों व उनकी बिक्री के खिलाफ अंकुश लगाने को पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती द्वारा एस.ओ.टी.एफ. को प्रदेश भर में कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए है।


जिस क्रम में कल सोमवार को एस.ओ.टी.एफ. कुमाऊँ की टीम तथा कोतवाली किच्छा  पुलिस टीम  द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान सैजना रोड के पास, सोलर फैक्टरी, चौकी दरऊ, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से चेकिंग टीम ने लगभग 122.14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। तस्कर की पहचान गुरचरन सिंह(30) पुत्र मक्खन सिंह, निवासी—धानी करा सिंह अभोर, थाना अभोर, जिला फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई। अभियुक्त द्वारा बाइक में स्मैक आगे सप्लाई के लिए लेजाया जा रहा था।


अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली की किच्छा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।


Comments
comment
date
latest news
उत्तरकाशी में अग्नि सुरक्षा पर सख्ती, कॉलेज में प्रशिक्षण और अस्पताल का फायर ऑडिट

उत्तरकाशी में अग्नि सुरक्षा पर सख्ती, कॉलेज में प्रशिक्षण और अस्पताल का फायर ऑडिट