News :
देहरादून में रातभर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 गिरफ्तार जंतर मंतर में सुरक्षा की 7 लेयर के चलते सीजेपी का प्रोटेस्ट हुआ फेल शीतकाल के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट हुए बंद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का किया विमोचन, जसपाल राणा के योगदान को किया याद गुण्डा अधिनियम के तहत 01 आदतन अपराधी को ढोल नगाडे बजाकर दून पुलिस ने किया तड़ीपार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार कप्तान श्वेता ने अपने अधिकारियों को जांच में गुणवत्ता लाने के दिये निर्देश, आगामी त्योहारों पर जनपद में कड़ी सुरक्षा रखने के आदेश आम जनता को अपने काम के लिए बार-बार न लगाने पड़े सरकारी कार्यालयों के चक्कर :धामी नम आंखों और सेना के बैंड की गूंज के बीच बंद हुए हेमकुण्ड साहिब के कपाट पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में की खाद्य पदार्थो की जांच, सत्यापन न करवाने पर 35 भवन स्वामियों के चालान

स्थिति पूर्णतः सामान्य,गुरद्वारे में व्यवस्था पूर्व की तरह हो रही संचालित: कप्तान निहारिका

  • Share
स्थिति पूर्णतः सामान्य,गुरद्वारे में व्यवस्था पूर्व की तरह हो रही संचालित: कप्तान निहारिका

shikhrokiawaaz.com

06/23/2026



नगरासू-: बीते दिनों कर्णप्रयाग बाजार में निहंगो व स्थानीय व्यापारियों के बीच पार्किंग को लेकर हुए विवाद में निहंगो द्वारा 4 स्थानियो पर तलवारों से हमला कर उन्हें घायल करने में मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए 4 निहंगो की गिरफ्तारी के विरोध व उनकी जल्द रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब की ऊपरी मंजिल पर निहंगो द्वारा चढ़कर प्रदर्शन किया था। निहंगो का कहना था कर्णप्रयाग में निहंगो के साथ जो भी हुआ उसपर नगरासू स्थित गुरुद्वारे द्वारा कोई प्रतिक्रिया नही दी गयी। वहीं इस मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस व चमोली पुलिस द्वारा अपने स्तर से स्थिति पर काबू पाते हुए स्थिति सामान्य कर दी गयी है। 
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से किसी भी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को दोपहर 3:40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग को 112 द्वारा नगरासू स्थित गुरुद्वारे में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद एवं कहासुनी होने की सूचना दी थी। सूचना प्राप्त होते ही घोलतीर चौकी पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मौके पर गुरुद्वारे के सेवादारों एवं वहां आये कुछ निहंग सिख यात्रियों के मध्य किसी विषय को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस द्वारा तत्काल कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए दोनों पक्षों से बातचीत की गई तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई। इस दौरान कुछ निहंग सिख गुरुद्वारे की छत पर चले गए तथा उन्होंने छत तक पहुंचने वाले मार्ग को बंद कर दिया।

पुलिस कप्तान ने बताया कि पुलिस, जिला प्रशासन एवं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा लगातार निहंग सिखों के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है तथा उनको समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं तथा दो निहंग सिख छत से नीचे उतरकर प्रशासन एवं पुलिस के साथ बातचीत कर रहे हैं। शेष निहंग सिखों से भी लगातार संवाद जारी है।

कप्तान ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही कई जानकारियां भ्रामक एवं तथ्यहीन हैं। गुरुद्वारे पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया गया है तथा न किसी को बंधक बनाया गया है। गुरुद्वारे में लंगर व्यवस्था पूर्ववत सुचारू रूप से संचालित हो रही है। श्रद्धालु एवं यात्री सामान्य रूप से गुरुद्वारे में आ-जा रहे हैं, ठहर रहे हैं तथा अपनी यात्रा जारी रखे हुए हैं। इसके अतिरिक्त गुरुद्वारे में अरदास एवं अन्य धार्मिक गतिविधियां भी नियमित रूप से संचालित हो रही हैं।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्गों पर कहीं भी किसी प्रकार का ट्रैफिक अवरोध या व्यवधान नहीं है तथा सभी श्रद्धालु सहज एवं सुरक्षित रूप से आवागमन कर रहे हैं। सड़क मार्ग भी पूर्ण रूप से संचालित हैं और यात्रा व्यवस्थाएं सामान्य बनी हुई हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ माध्यमों से यात्रा प्रभावित होने संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं, जिनका वास्तविक स्थिति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें तथा केवल प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए बिना किसी चिंता के श्री हेमकुंड साहिब यात्रा एवं चारधाम यात्रा में सम्मिलित होने का आह्वान किया।

पुलिस कप्तान नीहारिका तोमर ने भी कहा कि चारधाम यात्रा एवं श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पूर्णतः सामान्य रूप से संचालित हो रही है। यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा प्रमुख स्थलों एवं संवेदनशील बिंदुओं पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह सुचारू है और सभी श्रद्धालु सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।

प्रशासन एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से सभी नागरिकों, स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करने की अपील की है।
Comments
comment
date
latest news
केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया निरीक्षण

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग का पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया निरीक्षण