News :
आर्मी व अर्धसैनिक बलों की जनगणना हेतु सैन्य-अर्धसैनिक कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू खोई उम्मीद को अपनी हार न मानने वाली कोशिश से जिंदा रखते एएसआई विजय रतूडी राजनीतिक दलों के धरना-प्रदर्शन का आम जनता पर असर, आवाज उठाने के साथ जनता की सुविधा भी जरूरी नशे का माल खरीदने को 2 युवको ने चुराई 3 बाइक, गिरफ्तार जन्माष्टमी पर शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्रों व शिक्षको को कप्तान श्वेता ने किया सम्मानित डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा देहरादून में कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता* *फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गन हाउस मालिक को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार* सड़को पर जाम टकराने वालो को पुलिस ने करवाई थाने की सैर,20 शराबी पकडे ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026 में नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़

राजनीतिक रंजिश के चलते चलाई गोली,1 गिरफ्तार

  • Share
राजनीतिक रंजिश के चलते चलाई गोली,1 गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/10/2025


हल्द्वानी-: एक व्यक्ति द्वारा गत चुनावो में अपनी पत्नी को चुनाव में खड़ा करने पर उसकी पत्नी को हराने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति के चलते पत्नी के हार जाने से रंजिश खाये पति ने उस व्यक्ति पर गोली चला दी। पुलिस ने आज उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त कुख्यात अभियुक्त है जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, छेडछाड, मारपीट आदि के 16 अभियोग पंजीकृत हैं।

 कल 9 मार्च को भोटिया पड़ाव क्षेत्र में जजी के पास एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना पर पुलिस कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा ने एस0पी0सिटी हल्द्वानी, सी0ओ0 सिटी हल्द्वानी व प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत अन्य पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा तुरंत घायल को अस्पताल पहुँचाया। तत्पश्चात घटना में संलिप्त अभियुक्त के विरूद्व धारा- 109/137(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर घटना व संदिग्ध के संबंध में मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया। अभियुक्त को पकड़ने के कड़े प्रयासों में आज सोमवार को पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त एक आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ बाली पुत्र नन्दन सिंह नि0 बैलेजली लॉज भोटिया पडाव हल्द्वानी को बसानी क्षेत्र थाना मुखानी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किए है। 

पुलिस कप्तान प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि अभियुक्त द्वारा गोलीबारी की वारदात राजनीतिक मुद्दे के चलते अंजाम दी गयी थी। अभियुक्त की पत्नी विगत चुनाव में खड़ी हुई थी जिसे घायल पीड़ित द्वारा हराने के पूर्ण प्रयास किया गया था, जिसके कारण अभियुक्त द्वारा पीड़ित से आपसी रंजिश रखनी शुरू कर दी गयी थी और उसी घटना से प्रेरित होकर अभियुक्त द्वारा कल रविवार को घायल पीड़ित को गोली मारी थी।

प्रहलाद नारायण ने बताया कि अभियुक्त के विरूद्व पूर्व में हत्या के प्रयास, बलवा, छेडछाड, मारपीट आदि के 16 अभियोग पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त समय- समय पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जाती रही है।
Comments
comment
date
latest news
मनेरी पुलिस ने 51 लोगो के किये सत्यपान

मनेरी पुलिस ने 51 लोगो के किये सत्यपान