News :
सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह-2026 की शुरुआत, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार देशवासियों के नाम एक जरूरी संदेश — स्वच्छता की शुरुआत हमसे पैक्स कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल,5 अक्टूबर से देहरादून में धरने की तैयारी पांच पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार जल्द पैसा कमाने के लालच में मालिक के गोदाम में कर डाली चोरी, कर्मी व कबाड़ी समेत 3 गिरफ्तार हरभजवाला में चल रहे जिस्मफरोशी के व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिक युवती को किया रेस्क्यू कप्तान ने महात्मा गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

कश्मीरी युवको पर हमला करने वाला दुकानदार गिरफ्तार

  • Share
कश्मीरी युवको पर हमला करने वाला दुकानदार गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

01/29/2026


विकासनगर-: कल बुधवार को विकासनगर  बाजार में खरीदारी करने आये दो कश्मीरी युवको से स्थानीय दुकानदार द्वारा की गई गाली-गलौच व मारपीट में एक युवक घायल हो गया।पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त एक दुकानदार को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक कश्मीर से अपने पिता की मदद को पौंटा साहिब आये थे।

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि कल बुधवार को कोतवाली विकासनगर क्षेत्र के बाजार में 2 कश्मीरी युवक द्वारा एक दुकान से सामान खरीदने को लेकर वहाँ के एक स्थानीय दुकानदार से उन कश्मीरी युवको की कहासुनी हो गयी। उक्त विवाद के चलते दुकानदार द्वारा उन युवकों के साथ गाली-गलौच व मारपीट की गयी, जिसमें 01 युवक के सिर पर चोट आ गयी। अजय सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए पीड़ित की शिकायत पर धारा: 117(2), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने सहित घटना से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्रित कर व पीड़ित युवक के मेडिकल के आधार पर घटना के मुख्य अभियुक्त दुकानदार संजय यादव को हिरासत में ले लिया गया है,जिसे कल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

युवको के पिता पौंटा साहिब में किराए के घर मे रहते है व आसपास के क्षेत्रों में फेरी लगाने का काम करते है। दोनो युवक हाल फिलहाल में अपनी छुट्टियों पर अपने पिता का हाथ बढ़ाने कश्मीर से पौंटा साहिब आये थे।
Comments
comment
date
latest news
एम्बुलेंस में स्मैक की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

एम्बुलेंस में स्मैक की तस्करी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।