News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

उपनिरीक्षक अकरम के खास मूव्स के कायल हुए शिवभक्त

  • Share
उपनिरीक्षक अकरम के खास मूव्स के कायल हुए शिवभक्त

shikhrokiawaaz.com

08/02/2024


रुड़की-: सावन का महीना चल रहा है और देश के अलग अलग हिस्सों से शिवभक्तों लाखो की संख्या में गंगाजल भरने हरिद्वार पधार रहे है,जिनकी सुरक्षा,सहायता व यातायात व्यवस्थाओं के लिए उत्तराखंड पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। कांवड़ यात्रा भले ही सावन में शुरू होत रही हो किन्तु प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली ऐसी है कि मैदानी इलाकों में तपती गर्मी व उमस का भारी प्रकोप है,किन्तु इसके बावजूद भी पुलिस बल निरन्तर कांवड़ ड्यूटी में तैनात है। उत्तराखंड ख़ाकी कर्मी वैसे तो अपने हर अंदाज़ में खास पहचान रखते है किंतु कांवड़ ड्यूटी में इन दिनों रुड़की कोर कॉलेज व नगला इमरती के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिविल लाइन्स कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक जिस अंदाज में कांवड़ यात्रा व यातायात मैनेज कर रहे है वह हर कांवड़िये को उनका अंदाज़ अपने कैमरे में कैद करने को मजबूर कर रहा है। उपनिरीक्षक मोहम्मद अकरम भरी गर्मी में भी सिर पर टोपी व आंखों में चश्मा पहने,चेहरे पर मुस्कान लिए अपने अनोखे डांस मूव्स से यातायात को मैनेज कर रहे है जिससे कांवड़ में लंबी दूरी का सफर करके इस मार्ग से गुज़र रहे कांवड़ियों के चेहरों पर मुस्कान आ रही है और उनके द्वारा भी उपनिरीक्षक के साथ यातायात मैनेज करने में सहयोग भी किया जा रहा है।

कांवड़ यात्रा खत्म होने को है ऐसे में सावन के अंतिम पड़ाव में कांवड़ियों का सैलाब भारी संख्या में लगातार उमड़ रहा है। कल गुरुवार को रुड़की क्षेत्र में भारी संख्या में कांवड़ यात्री पहुँचे जिसके चलते कोर कॉलेज व नगला इमरती के बीच का राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनो से पैक नज़र आया। इस बीच उक्त मार्ग पर कांवड़ ड्यूटी कर रही उपनिरीक्षक अकरम के अलग अंदाज के यातायात मैनेज करने के तरीकों ने कांवड़ियों का ध्यान उनकी तरफ खींचा। तपती गर्मी में भी उपनिरीक्षक के ट्रैफिक को चलाने को एक हाथ मे डंडा व दूसरे हाथ से आगे बढ़ने को किये गए 
आकर्षक मूव्स व बेहतरीन मैनेजमेंट की कांवड़ियों ने भी सराहना की और उनके इस अंदाज को अपने मोबाइलों में कैद करते नज़र आये। इस बीच उपनिरीक्षक अकरम कांवड़ियों के बम बम बोले के नारे पर बम बम बोले व उनके डीजे पर अलग अंदाज में झूमते हुए नज़र आये। उपनिरीक्षक के इस अंदाज ने कई शिवभक्तों में चिलचिलाती धूप में भी पुनः जोश भरा, जिसकी बदौलत कई शिवभक्तों व राहगीरों ने उनके साथ यातायात मैनेज में सहयोग भी किया।

Comments
comment
date
latest news
उत्तरकाशी में जमकर हुई बर्फबारी,यात्रियों को सावधान रहने की अपील

उत्तरकाशी में जमकर हुई बर्फबारी,यात्रियों को सावधान रहने की अपील