News :
पहाड़ी थीम पर सजा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, भानियावाला में 14 सितंबर को भव्य उद्घाटन हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना पर ई डी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, एसपी ने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण* उत्तराखंड में 15 सितंबर से शुरू होगा गड्ढामुक्ति अभियान, सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने की तैयारी* पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, पीएम मोदी से आज होगी द्विपक्षीय वार्ता* *दर्शन की चाह थी, चलने में मजबूरी थी… जवान बने सहारा* बडोवाला में बैंककर्मी पर फ़ायरिंग करने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में घायल, 1 फरार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार

शर्मसार: असिस्टेंट प्रोफेसर ने छेड़ी महिला, गिरफ्तार

  • Share
शर्मसार: असिस्टेंट प्रोफेसर ने छेड़ी महिला, गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/14/2024


देहरादून-: अमूमन लोगो को नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने शर्मसार हरकत की है।अल्मोड़ा निवासी एक शिक्षक द्वारा प्रेमनगर में एक महिला को खुलेआम छेड़ना एक शिक्षक को भारी पड़ गया, प्रेमनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है।

 थाना प्रेमनगर निवासी एक महिला द्वारा पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार को अपने घर के पास गली में वाक करने के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा उनसे अभद्रता की गई व उनके द्वारा विरोध करने पर वह मौके से भाग गए। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर महिला के घर के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक किया व एक व्यक्ति को चिन्हित किया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से अभियुक्त का मोटरसाइकिल का नंबर निकाला व उसकी जानकारी हासिल की गयी।

गाड़ी नंबर से पुलिस द्वारा अभियुक्त की जानकारी हासिल करते हुए अभियुक्त की पहचान वरुण रावत(32) पुत्र जीवन सिंह रावत निवासी नियर बेस हॉस्पिटल, अल्मोड़ा के रूप में की। पुलिस द्वारा युवक की लोकेशन की जानकारी जुटाते हुए आज अभियुक्त को प्रेमनगर इलाके से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त वरुण एक निजी शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। खबर लिखे जाने तक अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
Comments
comment
date
latest news
तिमली के जंगल मे बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशो समेत 3 गिरफ्तार,खुशहालपुर में लूट में थे वांछित

तिमली के जंगल मे बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशो समेत 3 गिरफ्तार,खुशहालपुर में लूट में थे वांछित