
जोशीमठ:- आज दोपहर लगभग 1 बजकर 14 मिनट पर ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. के हेलीकॉप्टर जिसका कॉल साइन VT-HCX है, द्वारा बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा, देहरादून के लिए उड़ान भरी थी जोकि बीच रास्ते लापता हो गया। हेलीकाप्टर के लापता होने की पुष्टि तब हुई जब वह उड़ान के दौरान ट्रैकिंग सिस्टम से बाहर हो गया। अभी तक उसकी वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल पाया है।
एसडीएम जोशीमठ द्वारा सूचना पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल को दी गई की जोशीमठ क्षेत्र के चाय गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना दी गयी थी।
इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाय गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत भारतीय सेना, जिला प्रशासन चमोली और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों को खोज और बचाव अभियान शुरू करने के लिए रवाना किया गया है।
एहतियात के तौर पर, मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्रा. लि. के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों को रोक दिया गया है।
हेलीकाप्टर में 05 पैसेंजर, प्रथापा (पुरुष), अरुण (पुरुष)
शंकर गौड़ा (पुरुष),. सुधीर के (पुरुष), एच.एस. नटराज (पुरुष) और 1 पायलट हिमांशु सवार है।


