News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

आमजन की सुरक्षा है दून पुलिस की प्राथमिकता

  • Share
आमजन की सुरक्षा है दून पुलिस की प्राथमिकता

shikhrokiawaaz.com

08/07/2025


देहरादून:जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ दून पुलिस ने विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष में 7 माह के भीतर 50 प्रतिशत से अधिक के विरुद्ध कार्यवाही की है,जिस क्रम में वर्ष 2024 में कुल 75,569 चालान किये गए व वर्ष 2025 में अभी तक 1,13,702 किये गये है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।
गौरतलब है कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अकुंश लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस कप्तान देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही का दायरा बढातें हुए इस वर्ष की शुरूवाती 07 माह में विगत वर्ष की तुलना में 50% अधिक चालानी कार्यवाही की गई है। साथ ही लोगो को लगातार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मस के माध्यम से जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
वर्ष 2024 व वर्ष 2025 (जुलाई माह तक) में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर वर्ष 2024 में 784, वर्ष 2025 में 3420 लोगों पर व
खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले लोगों पर वर्ष 2024 में 705,वर्ष 2025 में 1759 लोगों पर ओवर स्पीड में वर्ष 2024 में 8849,वर्ष 2025 में 20024 लोगों पर व  बिना हेल्मेट के वाहन चलाने में वर्ष 2024 में 7070 व वर्ष 2025 में12276, रेड लाइट जम्प करने पर वर्ष 2024 में13813 व वर्ष 2025 में 27416, नाबालिक द्वारा वाहन चलाने मे वर्ष 2024 में 33 वर्ष 2025 में 305,तीन सवारी में वर्ष 2024 में 1399 व वर्ष 2025 में 3300,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग में वर्ष 2024 में 914 वर्ष 2025 में 1524अन्य अपराधों के चालान में वर्ष 2024 में 42002 व वर्ष 2025 में 43678 लोगों पर कार्यवाही की गई है।
इसी के साथ ड्रंक व ड्राइव के मामलों में 2024 के मुकाबले इस वर्ष की अभी तक की कार्यवाही में 300 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Comments
comment
date
latest news
शान्ति भंग करने वालो को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक

शान्ति भंग करने वालो को हरिद्वार पुलिस ने सिखाया सबक